फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of love couple found on rail track in lucknow

रेल लाइन पर मिले प्रेमी युगल के शव, धड़ से अलग थे सिर, युवती के हाथ पर लाल पेन से लिखा था ये सब

Thu, 19 Dec 2019 03:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Dec 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
dead body of love couple found on rail track in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में कैंट थानाक्षेत्र के पुरानी वॉशिंग लाइन पर मंगलवार देर रात प्रेमी युगल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरूआती पड़ताल में पुलिस के मुताबिक, दोनों ने खुदकुशी की है। युगल पटरी पर सिर रखकर लेट गया और ट्रेन उनके ऊपर से निकल गई।

विज्ञापन


दोनों का सिर धड़ से अलग हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। युवक-युवती के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन पहचान संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। वहीं, युवती के हाथ पर लाल पेन से ‘आई लव यू’ ‘एआरयू’ लिखा था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दोनों की तस्वीर भेजी है।
विज्ञापन


केकेसी पुल व कैंट पुल के बीच मध्य पुरानी वॉशिंग लाइन है। मंगलवार रात करीब 10.45 बजे जीआरपी को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि रेलवे लाइन पर दो शव पड़े हैं। जीआरपी के दरोगा आलोक कुमार पहुंचे। मौके पर पुलिस पहुंची तो युगल का शव पड़ा था और सिर धड़ से अलग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक की उम्र 24 और युवती की 22 साल

dead body of love couple found on rail track in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

एसआई आलोक कुमार के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 24 साल और युवती की 22 साल है। युवती के शरीर पर लाल जैकेट, सफेद काली धारीदार कुर्ता, काली लैगिंग थी। वहीं, युवक के शरीर पर काली जैकेट, लाल-काला धारीदार स्वेटर, मैरून शर्ट व नीली जींस थी।
 

एसआई के मुताबिक, प्रेमी युगल राजधानी के है या नहीं, इसके बारे में साफ कहा नहीं जा सकता है। आशंका है कि दोनों किसी अन्य जनपद से हों और यहां आत्महत्या की हो। लेकिन जिस जगह दोनों का शव मिला है। वहां बाहर से आने वाले लोगों का पहुंच पाना आसान नहीं है।


 

प्रेमी युगल पूरे क्षेत्र से था वाकिफ

dead body of love couple found on rail track in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस के मुताबिक, प्रेमी युगल पूरे क्षेत्र से वाकिफ था या उनकी हत्या कर फेंकने वाला। पुलिस को यह बात खटक रही है कि उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। अगर खुदकुशी करना है तो पहचान क्यों छिपाई गई। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर पड़ताल कर रही है।

युवती के हाथ में लाल पैन से ‘आईलवयू एआरयू’ लिखा था। उसके पैरों में लाल रंग लगा था। जिसे देखने के बाद पुलिस भी मान रही थी कि दोनों प्रेमी थे। सामाजिक व पारिवारिक बंदिशों से तंग आकर दोनों ने खुदकुशी कर ली। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों की हत्या कर शव फेंका गया है। दोनों सिर पटरी पर रखे गए ताकि उनके मौत का राज न खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed