फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of girl recovered, father suspected of murder

दो बार शादी हुई फिर प्रेमी के संग भागी युवती, मिली लाश

Fri, 01 Apr 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर-उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर-उन्नाव Updated Fri, 01 Apr 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
dead body of girl recovered, father suspected of murder
गला घोंटकर की गई हत्या - फोटो : DEMO Pics

तीन महीने पहले उन्नाव से दूसरी बिरादरी के युवक के साथ भागी युवती का शव कानपुर के शिवराजपुर थानाक्षेत्र में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला घोंटकर हत्या की गई। शव करीब चार दिन पुराना है। 

विज्ञापन


हत्या के बाद से युवती का पिता फरार है, इसलिए पुलिस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर जांच कर रही है। युवती की शिनाख्त उन्नाव बांगरमऊ के शादीपुर गांव निवासी लाला पाल की बेटी प्रीती (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी प्रीती की एक साल पहले सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में शादी हुई थी। पति से अनबन के चलते वह चौथी के बाद ससुराल नहीं गई। पिता ने तीन महीने बाद बेटी की दोबारा शादी फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी उसकी पति व ससुरालीजनों से नहीं पटी और वह मायके लौट आई। यहां पड़ोसी गांव में रहने वाले गैर बिरादरी के युवक से उसकी मित्रता हो गई और तीन महीने पहले वह उसके साथ चली गई। 

होली के एक दिन पहले 21 मार्च को युवती अपने घर लौटी। पिता ने उसे पति के घर जाने के लिए समझाया लेकिन वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करती रही। होली के बाद 25 मार्च को पिता बेटी को लेकर सफीपुर में रहने वाले अपने साले के घर पहुंचा। 

जींस-टॉप पहने थी युवती, जेब से मिला मोबाइल नंबर

dead body of girl recovered, father suspected of murder
जेब में म‌िला एक मोबाइल नंबर - फोटो : Demo

यहां उसने अपने साढ़ू और बहनोई की मदद से बेटी को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानी। इसके बाद से युवती का कोई पता नहीं चल रहा था। बुधवार सुबह शिवराजपुर में ग्रामसभा टकटौली के बाकरगंज गांव में निचली गंग नहर के पास युवती का शव मिला। 

उसके शरीर पर जींस-टॉप था। युवती की जेब से एक मोबाइल नंबर मिला जो उसके मौसा छोटे पाल का निकला। फिर युवती की शिनाख्त प्रीती के रूप में हुई। पुलिस मौसा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

शिवराजपुर पुलिस के अनुसार छोटे पाल ने बताया कि प्रीती की हरकतों से परिजन शर्मसार थे। इसी कारण हत्या की गई। मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। 

पिता लाला पाल की गिरफ्तारी के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। लाला पाल के अलावा उसके बहनोई और साले की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed