फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of cold store manager found hanging

Lucknow News: फंदे से लटका मिला कोल्ड स्टोर मैनेजर का शव

Tue, 29 Oct 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of cold store manager found hanging
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिंगना गांव में कोल्ड स्टोरेज मैनेजर का शव संदिग्ध हालत में कमरे में फंदे से लटकता मिला। सोमवार सुबह चाय लेकर पहुंची पत्नी को कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर पति का शव छत पर लगे पंखे पर चादर से बने फंदे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पहुंची जांच में जुटी है। घटना को लेकर फिलहाल परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


जगतपुर के गांव जिंगना बेसन निवासी संजय सिंह (44) पुत्र स्वर्गीय धीरेंद्र बहादुर सिंह जिंगना स्थित कोल्ड स्टोर में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात खाना खाने के बाद वह छत पर बने कमरे में सोने गए थे। वह कमरे में अकेले ही लेटते थे। रोजाना की तरह सुबह पत्नी सीमा सिंह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो दरवाजा खुला मिला।
विज्ञापन


कमरे के अंदर घुसने पर पति का शव फंदे से लटकता देख वह चीखने लगी। चीख पुकार सुनकर छोटे लड़के के साथ पड़ोसी भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि फिलहाल परिवार की तरफ से अभी कोई प्राथमिकी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक संजय का बड़ा लड़का आलोक सिंह पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। रविवार को वह बनारस दर्शन करने के लिए गया हुआ है। छोटा पुत्र आकाश ने इस साल 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पत्नी सीमा सिंह का कहना है पति का किसी से भी को विवाद नहीं था।



महिला ने की आत्महत्या
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बेनी माधवगंज कस्बे के रहने वाले राम सुमेर यादव की पत्नी सुमित्रा (45) ने फंदा से लटककर जान दे दी। घटना के दौरान राम सुमेर व उनका छोटा बेटा गुलशन (16) सो रहे थे। राम सुमेर सुबह 6 बजे जागे और छत पर पहुंचे तो पत्नी सुनीता का शव फंदे से लटकता देखा। मां का शव देख पुत्र शुभम (22), सुभाष (20), गुलशन (17) रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed