{"_id":"5c3056dbbdec2256c822bb09","slug":"dead-body-of-an-army-man-found-in-hotel-of-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में मृत मिला सेना का जवान, सुसाइ़ड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल के कमरे में मृत मिला सेना का जवान, सुसाइ़ड नोट में लिखी ये बात
Sat, 05 Jan 2019 12:34 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ में बस्ती के गणेशगंज निवासी सेना के जवान राम सिंह चौधरी (28) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को नाका के चारबाग स्थित शर्मा होटल के कमरे में मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस उस पर मिले मोबाइल नंबरों पर सूचना दी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक नाका विश्वजीत सिंह के मुताबिक, बस्ती निवासी राम सिंह चौधरी को बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे चारबाग स्थित होटल शर्मा पहुंचा था। वह पहली मंजिल पर कमरा नंबर 53 में रुके थे।
विज्ञापन
Trending Videos
माता-पिता से मांगी माफी
होटल मैनेजर से राम सिंह ने शुक्रवार दोपहर दो बजे तक कमरा खाली कर लौटने की बात कही थी। इस दौरान दोपहर तीन बजे तक जब वह कमरे से नहीं निकले। अंदर से जवाब न आने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तोड़कर कमरे में दाखिल हुई।
प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, सुसाइड नोट में राम सिंह ने लिखा कि मैं अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभा पा रहा हूं। उसने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए माता, पिता, पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है।
प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, सुसाइड नोट में राम सिंह ने लिखा कि मैं अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभा पा रहा हूं। उसने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए माता, पिता, पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है।