फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of a youth found in the forest

Lucknow News: जंगल में मिला युवक का शव

Fri, 06 Mar 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in the forest
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। चिनहट स्थित बाबा हॉस्पिटल के सामने ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी के पास जंगल में बृहस्पतिवार को युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान ग्राम बड़ाताल देवा बाराबंकी निवासी मोहम्मद रहमान के रूप में हुई। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि रहमान के शव के पास नशीली दवाओं के इंजेक्शन मिले हैं। घरवालों ने बताया है कि रहमान नशे का आदी था, उसे पहले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले ही वह लौटा था। वह बुधवार को घर से 1500 रुपये लेकर सामान खरीदने के लिए निकला था। आशंका है कि नशीली दवाओं का ओवरडोज होने के कारण उसकी मौत हुई है। घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed