फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of a news born baby found in parking of trauma campus in lucknow

कड़कड़ाती ठंड में पार्किंग में मिला नवजात का शव, कुत्तों ने नोचा

Tue, 24 Dec 2019 11:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Dec 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
dead body of a news born baby found in parking of trauma campus in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कड़कड़ाती ठंड, घना कोहरा, हांड़ कंपा देने वाली गलन। बिना किसी जरूरी काम के जब लोग रजाई से बाहर निकलने में घबराते हैं। जरा सोचिए ऐसे में कोई अगर पैदा होेते ही किसी बच्चे को ऐसी ठिठुरन भरी ठंड में खुले आसमान के नीचे फेंक दे तो उसका क्या हाल होगा।

विज्ञापन


हुआ भी कुछ ऐसा ही। नाजुक सी नन्ही जान ने दम तोड़ दिया। पता तब चला जब कुत्ते उस नवजात को नोचकर खा रहे थे। लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर की पार्किंग में सोमवार सुबह नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इसी बीच वहां  लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे कुत्ते नोच रहे थे। यह देख पार्किंग ठेकेदार ने कुत्तों को वहां से हटाकर मामले की सूचना ट्रॉमा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि किसी ने नवजात का शव यहां पर लाकर फेंका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकलवाकर नवजात को फेंकने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed