{"_id":"5dd3ccf58ebc3e54ac7bbcd2","slug":"dead-body-of-a-missing-man-found-near-track-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः युवक का क्षत-विक्षत शव ट्रैक किनारे मिला, परिवारीजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः युवक का क्षत-विक्षत शव ट्रैक किनारे मिला, परिवारीजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 19 Nov 2019 04:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Nov 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में सरोजनीनगर के अनौरा इलाके में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे दो दिन से लापता पारा के बुद्धेश्वर निवासी संदीप मिश्रा (35) का क्षतविक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। परिवारीजनों ने हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवारीजनों के मुताबिक, संदीप आर्या नगर नाका की खोवा मंडी में वसूली का काम करता था। शनिवार को घर से वसूली करने गया था। पत्नी सोनी ने बताया कि सुबह खोवा मंडी में 15 सौ की वसूली के बाद से वे घर नहीं आए।
विज्ञापन
शाम चार बजे से उनका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। संदीप के भांजे शुभम ने हत्या का संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। शुभम का कहना है कि हत्या कर शव फेंका गया है। शुभम ने बताया कि सोमवार को पारा थाने में गुमशुदगी लिखवाने गए तो शव मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन