फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of a missing man found from gomti river

58 दिन से लापता युवक का गोमती में उतराता मिला शव, भाई ने जताया हत्या का शक

Thu, 19 Mar 2020 12:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Mar 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
dead body of a missing man found from gomti river
मृतक कृष्णकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के माल थानाक्षेत्र में 58 दिन पहले तगादा करने की बात कहकर घर से निकले कृष्णकुमार (24) का शव बुधवार दोपहर हसनगंज इलाके में गोमती में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजवाया। परिवारीजनों ने हत्या का शक जताया है। माल थाने में 21 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


माल के दिगहारा निवासी सियाराम का बेटा कृष्ण कुमार किसान था। वह 20 जनवरी को घर से एक दोस्त से रुपये लेने की बात कहकर पैदल निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। कोई सुराग न लगने पर भाई सोहन ने 21 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, बुधवार दोपहर को गोमती में शव उताराता देखक स्थानीय लोगों ने सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने माल थाने को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सोहन ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कपड़े व आधार कार्ड के जरिए शिनाख्त की। सोहन ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर बदमाशों ने शव नदी में फेंक दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अग्रसेन घाट के आसपास के लोगों का कहना है कि मंगलवार शाम को ही शव नदी में उतराता मिला था। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इस पर प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अमरनाथ वर्मा के सरकारी नंबर पर भी शव मिलने की सूचना दी गई, लेकिन रातभर पुलिस नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed