फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of a farmer found hanging in the field

Lucknow News: खेत में फंदे से लटका मिला किसान का शव

Mon, 01 Apr 2024 06:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a farmer found hanging in the field
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात खेत में स्थित छप्पर में किसान का शव फंदे से लटका मिला। देर रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे, तो खोजबीन के दौरान उनका शव फंदे से लटका पाया गया। परिजनों का कहना है कि किसान किसी बात को लेकर परेशान थे।
विज्ञापन

सेहंगो तमनपुर गांव में निवासी रमाशंकर (48) घर से 600 मीटर दूरी पर स्तिथ खेत में गए थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं आए, तो परिजन उन्हें बुलाने खेत गए। वहां उनका शव छप्पर के बांस से रस्सी के सहारे लटका मिला। यह देख कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रमाशंकर पत्नी आशा देवी के साथ घर पर खेती करते थे। बड़ा बेटा पुष्पेंद्र कुमार लखनऊ पुलिस मुख्यालय में एसआई के पद पर तैनात हैं। छोटे बेटे सतेंद्र व देवेंद्र लखनऊ में पढ़ाई करते हैं। मृतक के छोटे बेटे देवेंद्र ने बताया कि पिता काफी दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थे। परेशानी पूछने पर किसी को कुछ नहीं बताते थे। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed