{"_id":"67988e673678da13d60261fd","slug":"dead-body-of-19-years-old-girl-found-floating-in-the-canal-was-missing-for-a-week-in-sitapur-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: 19 वर्षीय युवती का नहर में उतराता मिला शव, एक सप्ताह से थी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: 19 वर्षीय युवती का नहर में उतराता मिला शव, एक सप्ताह से थी लापता
Tue, 28 Jan 2025 01:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:29 PM IST
सार
सीतापुर जिले की शारदा नहर में एक सप्ताह से लापता रही युवती का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
मृतक युवती पूजा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में शारदा नहर में मंगलवार को 19 वर्षीय युवती का नहर में उतराता शव मिला। युवती एक सप्ताह पहले घर से लापता हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पैनल गठित कर वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर गांव से निकली नहर में मंगलवार की सुबह तैरता हुआ मिला। युवती का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त पूजा(19) उर्फ मोहिनी पुत्री जगदीश निवासी मॉलसराए थाना महमूदाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले गायब हुई थी युवती
युवती पूजा एक सप्ताह पहले घर से गायब हो गई थी। युवती के पिता जगदीश ने इसके लिए कोतवाली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव का नरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने 21 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
नहीं ढूंढ सकी पुलिस
एक सप्ताह पहले गायब हुई युवती को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस बरामद नहीं कर सकी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।