{"_id":"63cb00d04881eb51c62ec03f","slug":"dead-body-found-is-found-in-garden-gw-reporters-news-lko667357998-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाग में बेल्ट से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाग में बेल्ट से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल के भभूतिखेड़ा गांव स्थित आम के बाग में बृहस्पतिवार शाम को छोटू (22) का शव बेल्ट के सहारे लटकता मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि चोरी के आरोपी के साथ मोबाइल लेने गया था। मृतक के भाई गोविंद ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक शमीम खां के मुताबिक, छोटू शराब पीने का लती था। बड़े भाई भोला ने बताया कि छोटू का मोबाइल फोन पिछले सोमवार को चोरी हो गया था। बुधवार को छोटू ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का लगाते हुए तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी भाग गया था।
भोला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसके भाई छोटू को यह कहकर साथ ले गया कि तहरीर वापस ले लो तो मोबाइल मिल जाएगा। इसके कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि छोटू का शव गांव के रामेश्वर के बाग में उसकी बेल्ट के सहारे लटक रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, छोटू के मोबाइल चोरी की तहरीर मिलने पर सिपाही गांव गए थे। दोनो पक्षों को बुलाया गया था, लेकिन इससे पहले युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की वजह सामने आई है। परिजनों को समझा बुझाकर शुक्रवार को अंतिम संस्कार करा दिया गया।
परिवार में दो भाई बड़े भोला, दीपू व छोटा भाई गोविंद बहन रिंकी व मां सुखदेई है। उधर, आत्महत्या की सूचना मिलने पर विधायक जय देवी कौशल भी परिवार को सांत्वना देने पहुंची थीं।