{"_id":"5ceba551bdec22073073eb5a","slug":"dead-bodies-found-on-railway-track-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: रेलवे ट्रैक पर इस हालत में मिले लड़का-लड़की के शव, जताई जा रहीं कई आशंकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: रेलवे ट्रैक पर इस हालत में मिले लड़का-लड़की के शव, जताई जा रहीं कई आशंकाएं
Mon, 27 May 2019 07:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 May 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले शव।
- फोटो : amar ujala
मीरपुर रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह किसान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर शाम दोनों शव की शिनाख्त उनके परिवारीजनों ने की। मृतक रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन लगते थे।
विज्ञापन
अखंड नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह एक युवक और युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसओ अजय प्रताप यादव को दी थी। सूचना के बाद पहुंचे एसओ शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
एसओ अखंडनगर ने जिले के आस-पास इलाकों में डीसीआरबी से शव पाए जाने की सूचना भी प्रसारित करवाई थी। देर शाम दोनों शवों की शिनाख्त उनके परिवारीजनों ने की। एसओ ने बताया कि युवक अखंडनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि युवती जौनपुर जिले की रहने वाली थी।
युवक-युवती रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन लगते थे। दोनों आपस में प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। यह बात परिवारीजनों को मंजूर नहीं थी। शादी न हो पाने से आहत होकर दोनों ने खुदकुशी की है। एसओ ने बताया कि दोनों ने किसान एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की है। कुछ लोगों ने दोनों को ट्रेन के सामने कूदते देखा है। हादसे के बाद ट्रेन भी रुक गई थी।
युवक-युवती रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन लगते थे। दोनों आपस में प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। यह बात परिवारीजनों को मंजूर नहीं थी। शादी न हो पाने से आहत होकर दोनों ने खुदकुशी की है। एसओ ने बताया कि दोनों ने किसान एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की है। कुछ लोगों ने दोनों को ट्रेन के सामने कूदते देखा है। हादसे के बाद ट्रेन भी रुक गई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन