फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead boby of a missing man found in lucknow

लखनऊः दो दिन से लापता युवक का शव मिला, हत्या का शक

Fri, 03 Jan 2020 01:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jan 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
dead boby of a missing man found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में ठाकुरगंज के गुलालाघाट के पास प्यारेलाल (32) का शव पड़ा मिला। कुत्तों का झुंड शव को नोंच रहा था। देर शाम शिनाख्त के बाद युवक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई। पत्नी के मुताबिक, वह दो दिन पहले हुसैनाबाद जाने के लिए निकला था। अलीगंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्रा के मुताबिक, माल के प्यारेलाल ड्राइवर थे। वह सात माह से अलीगंज के शिवलोक कॉलोनी में पत्नी सुशीला व बच्चों के साथ किराए पर रह रहे थे। पत्नी के मुताबिक, प्यारेलाल 31 दिसंबर को हुसैनाबाद निवासी भांजे अजीत के घर जाने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन


मोबाइल घर में ही भूल गए थे। देर रात तक नहीं लौटे तो गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को गुलाला घाट के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने देखकर कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व कपड़ों की तलाशी में मिले दस्तावेज से पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने कपड़ों से की पहचान

इसके बाद अलीगंज पुलिस से संपर्क किया गया। सुशीला ने कपड़ों से उनकी पहचान की। आरोप है कि प्यारेलाल की हत्या करके शव फेंका गया है। सुशीला ने बताया कि प्यारेलाल भांजे के घर नहीं पहुंचे थे। वहीं, काकोरी में घैला के पास नाले में राकेश चौधरी (30) का शव पड़ा मिला।

पत्नी की मदद से पुलिस ने पहचान की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीतापुर के संदना निवासी राकेश चौधरी, पत्नी प्रियांशी और चार बच्चों के साथ आम्रपाली सेक्टर दो में किराए पर रहते थे।

वह ठेला लगाते थे। वह बुधवार को घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा। पत्नी उनकी तलाश करती रही तो पता चला कि घैला के पास नाले में उनका शव पड़ा मिला है। पत्नी ने हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed