फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dayashankar wife swati reacts after vulgar comments of BSP workers

क्या एक महिला के सम्मान के लिए दूसरी महिला की इज्जत रौंद देनी चाहिए: दयाशंकर की पत्नी

Sat, 23 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
dayashankar wife swati reacts after vulgar comments of BSP workers
दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह - फोटो : amar ujala

हजरतगंज कोतवाली में बसपा सुप्रीमो मायावती को गाली देने वाले दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह ने बसपाइयों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे पति ने गलत किया लेकिन उसकी सजा मेरी बेटी को क्यों दी जा रही है। आखिर उसका कुसूर क्या है।

विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि एक महिला के सम्मान के लिए क्या किसी दूसरी महिला की इज्जत रौंद दी जानी चाहिए। महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली मायावती और सतीशचंद्र मिश्र बताएं कि मैं अपनी बेटी को कहां पेश करूं। मैं तैयार हूं। मेरी बेटी के साथ कैसा सुलूक किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने मायावती से पूछा कि पति के खिलाफ कानून कार्रवाई करेगा लेकिन हजरतगंज चौराहे पर उनके इशारे पर बेटी को लेकर जो आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, उसका जवाब कौन देगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

'नारे सुनकर मेरी बेटी सदमे में है'

dayashankar wife swati reacts after vulgar comments of BSP workers

बीच चौराहे पर हजारों लोगों के सामने नारे लगाकर बसपाइयों ने उसका मानसिक उत्पीड़न किया है। नारे सुनकर बेटी सदमे में है। उसने स्कूल जाने से भी मना कर दिया है।

दवाएं खिलाकर उसे सुलाया जा रहा है। उन्होंने बेटी की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा आखिर महिला सम्मान की यह कैसी लड़ाई लड़ रही है।

राज्यसभा का जिक्र होने पर फंसा तकनीकी पेंच, विशेषज्ञों से ली राय
दयाशंकर की मां तेतरा देवी ने तहरीर में लिखा था कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा में मुझे, मेरी बेटी, बहू व पोती को एवं देश की समस्त महिलाओं को गालियां दीं व अपशब्द कहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि सदन में की गई किसी भी टिप्पणी पर कार्रवाई का विशेषाधिकार सदन को ही है। इस पर पुलिस तब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकती, जब तक सदन से आदेश न मिले।

तीन घंटे माथापच्ची करने के बाद लिया फैसला

dayashankar wife swati reacts after vulgar comments of BSP workers
थाने में दयाशंकर की मां व अन्य - फोटो : amar ujala

इस तकनीकी पेंच में उलझी पुलिस ने संविधान के जानकारों और कानून के विशेषज्ञों से राय-मश्विरा किया। करीब तीन घंटे तक माथापच्ची के बाद संविधान के जानकारों और कानून के विशेषज्ञों ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए सहमति दे दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना था कि राज्यसभा में मायावती के बयान के जिक्र के अलावा भी तहरीर में कई जगह उन पर भड़काने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed