फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daughters Use Street Play to Raise Voice Against Social Evils

UP News: बेटियों ने नुक्कड़ नाटक से सामाजिक बुराइयों पर किया प्रहार, बोलीं-दहेज प्रथा सबसे बड़ा कलंक

Mon, 29 Sep 2025 04:37 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 29 Sep 2025 04:37 PM IST
सार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा, मोनिका रानी ने कहा कि बालिकाएं समाज में बदलाव की प्रेरणा हैं। जब बेटियां शिक्षा, नेतृत्व और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं।

विज्ञापन
Daughters Use Street Play to Raise Voice Against Social Evils
बच्चियों ने किया नाटक। - फोटो : विभाग

विस्तार

मिशन शक्ति के तहत रविवार को प्रदेश भर के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 68000 बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक से दहेज, बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ प्रेरक संदेश दिया।

विज्ञापन


नुक्कड़ नाटकों से बालिकाओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए समाज को सशक्त संदेश दिया। दहेज प्रथा को सामाजिक कलंक बताते हुए बताया कि बेटी का सम्मान उसकी शिक्षा और योग्यता में है, न कि दहेज में। 
विज्ञापन


बेटियों ने बाल श्रम पर आधारित नाटकों ने यह रेखांकित किया कि शिक्षा से वंचित बचपन समाज और राष्ट्र दोनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस पहल के दौरान बालिकाओं ने टीम वर्क, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता का भी विकास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा, मोनिका रानी ने कहा कि बालिकाएं समाज में बदलाव की प्रेरणा हैं। जब बेटियां शिक्षा, नेतृत्व और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं, तो केवल उनका भविष्य ही सुरक्षित रहता है, बल्कि पूरा समाज और देश भी प्रगति करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed