{"_id":"670e1a317a7e5e576b0d8916","slug":"dates-for-bypoll-in-uttar-pradesh-announced-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान: मतदान 13 और मतगणना 23 नवंबर को, मिल्कीपुर सीट पर अभी नहीं होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान: मतदान 13 और मतगणना 23 नवंबर को, मिल्कीपुर सीट पर अभी नहीं होगा चुनाव
Tue, 15 Oct 2024 04:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:24 PM IST
सार
यूपी की 10 में से नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा केंद्रीय चुनाव आयोग ने कर दी है। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट के लिए अभी घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
यूपी उपचुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में विधानसभा की 10 में से नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर अभी उपचुनाव नहीं होगा। नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर प्रदेश में सियासी पारा पहले से ही जोर पकड़ रहा है। उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि भाजपा ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा नौ सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी
भाजपा 10 में से नौ विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया है। साथ ही इन सीटों के लिए नौ प्रत्याशियों के नाम को भी फाइनल कर दिया है। यह भी तय किया गया है कि उप चुनाव नए चेहरों को ही अधिक मौका दिया जाएगा। दिल्ली में रविवार को बैठक हुई, जिसमें मीरापुर सीट को रालोद को देने पर सहमति बनी है। यह 2022 में भी रालोद यहां से जीती थी। जबकि नौ सीटों पर भाजपा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाएगा।
उपचुनाव के लिए सपा ने चला पीडीए दांव, कांग्रेस ने नहीं की कोई बात
उपचुनाव के लिए सपा द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही नारा भी दिया था - होगा पीडीए के नाम, एकजुट मतदान। हालांकि, सपा ने सियासी परिवारों से ही पत्नी, बेटे-बेटियों या भाई को मौका दिया है। वहीं, यूपी में अपने सहयोगी दल कांग्रेस से कोई बात नहीं की है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं सपा बची हुई सीटों पर कांग्रेस को मौका दे सकती है।