{"_id":"4f12ba708fc0570f2fdd45e0a7c06f75","slug":"daroga-prasad-joined-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट कटा तो सपा छोड़कर थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट कटा तो सपा छोड़कर थामा भाजपा का दामन
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
Updated Fri, 13 Dec 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। सरोज को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
सरोज को सपा से इस बार भी लालगंज (सु.) से उम्मीदवार बनाया गया था। पर, बाद में इनका टिकट काट दिया गया। सरोज लालगंज (सु.) से दो बार सपा के सांसद और दो बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के बाद सरोज ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर समाजवाद के बजाय पूंजीवाद का पोषक हो जाने का आरोप लगाया। कहा कि वह दुखी मन से सपा छोड़ रहे हैं। वह लोकसभा के टिकट के लिए भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
सरोज के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते वक्त आजमगढ़ से भाजपा सांसद रमाकांत यादव भी मौजूद थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सरोज को टिकट का कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।