फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dangerous people in power, but public will not let democracy die: Akhilesh

सत्ता में खतरनाक लोग, पर लोकतंत्र को मरने नहीं देगी जनता: अखिलेश

Thu, 31 Dec 2020 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 31 Dec 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Dangerous people in power, but public will not let democracy die: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में वर्ष 2022 में लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई लड़ी जानी है। जनता पर भरोसा है कि वह लोकतंत्र को न कमजोर होने देगी और न ही मरने देगी। सत्ता में खतरनाक लोग हैं। उनका लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और समाजवादी व्यवस्था से कोई वास्ता नहीं है। भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त जनता सपा की सरकार बनाना चाहती है। उन्होने चेताया कि भाजपा अब सरकार में अपनी अनियमितताओं की जांच के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में किसानों के संघर्ष के समर्थन में शांतिपूर्ण धरने के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल और जेल भेजे गए समाजवादी नेताओं-कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इन सभी को 14 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में धरना देते समय पहले बर्बरता से लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने जबरन महिलाओं व दिव्यांगों की भी गिरफ्तारी की। 69 कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी नेतृत्व ने आजादी की लड़ाई और आजाद भारत में भी जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा और संघर्ष किया है। जेल यातना से समाजवादी झुकते नहीं है। पुलिस की बैरीकेडिंग, आंसू गैस, लाठीचार्ज से लोकतंत्र के कारवां को रोका नहीं जा सकता है। सपा का इतिहास अन्याय के विरूद्ध संघर्ष का रहा है। भाजपा ने अपने कृत्यों से लोकतंत्र का गला घोंटा है।
विज्ञापन


भाजपा का झूठ का विश्व रिकॉर्ड
अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट किया है। किसान तबाह हैं। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा कोई काम नहीं कर सकती है। किसान उसे कभी माफ  नहीं करेंगे। भाजपा चंद हाथों में पूरी व्यवस्था सौंपने की साजिश कर रही है। बेरोजगारी डरावनी हो गई है। मजदूरों के पलायन से दुनिया भर में भारत की बदनामी हुई है। समाजवादियों को झूठों से निबटना है। भाजपा का झूठ का विश्व रिकार्ड है। समाजवादियों ने पूरी जिम्मेदारी से राजनीतिक व्यवहार किया है। इस मौके पर नेता विरोधी दल रामगोविंद सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उत्पीड़न से मनोबल और मजबूत हुआ
छह दिन की जेल यातना सहे सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस के संवदेनशून्य व्यवहार से उनका मनोबल और मजबूत हुआ है वे 2022 के लिए सभी ज्यादा उत्साहित हुए है। सपा का हर कार्यकर्ता किसानों के शोषण, उत्पीड़न के विरुद्ध है। वे किसान यात्रा व किसान घेरा कार्यक्रमों के जरिए किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ  संघर्ष कर रहे हैं। जेल जाने वाले प्रमुख सपा नेताओं में जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, शब्बीर अहमद खान, अनुराग यादव, पूर्व विधायक इंदल रावत, सौरभ सिंह यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल, प्रमुख हैं।

राजनारायण ने दी थी सत्ता के अहंकार को चुनौती: अखिलेश

सपा मुख्यालय में बृहस्पतिवार को समाजवादी नेता राजनारायण की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकबंधु राजनारायण के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के प्रखर समर्थक राजनारायण ने हमेशा सत्ता के अहंकार को चुनौती दी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पराजित कर उन्होंने लोकतंत्र में नया इतिहास रचा था। जनता पार्टी की सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री रहते उन्होंने गांव-गरीब तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की थी। वे जन्मजात विद्रोही थे। जातीयता, सांप्रदायिकता के खिलाफ  थे। समाजवादी आंदोलन में उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया के कर्मपक्ष का प्रतिनिधि माना जाता है। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री नारद राय, उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed