फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Dangerous intentions of terrorists: Terrorists were looking for a blast in government establishments and crowded areas

Lucknow: आतंकियों के खतरनाक इरादे : सरकारी प्रतिष्ठानों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धमाके की फिराक में थे आतंकी

Tue, 13 Jul 2021 12:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Jul 2021 12:39 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी प्रतिष्ठानों, भवनों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम विस्फोट करने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक एकत्र करके कुकर बम तैयार करने के साथ ही हथियार भी इकट्ठा किया है और अपने गिरोह में अन्य सदस्यों की भर्ती की है।

विज्ञापन
Lucknow News: Dangerous intentions of terrorists: Terrorists were looking for a blast in government establishments and crowded areas
लखनऊ

विस्तार

लखनऊ से गिरफ्तार किए गए अलकायदा के दोनों संदिग्ध आतंकी मसीरुद्दीन और मिनहाज ने सरकारी प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में धमाके की साजिश रची थी। सोमवार को एटीएस की विशेष अदालत में दोनों की पेशी के दौरान विवेचक ने अदालत के सामने ये तथ्य रखे।

विज्ञापन


विवेचक ने अदालत को बताया कि आतंकी संगठन अलकायदा के उमर हेलमंडी ने अलकायदा इंडियन सबआर्डिनेट नाम के संगठन अंसार गजवारुल हिंद में सदस्यों की भर्ती की। उमर भर्ती किए गए लोगों को बरगलाकर देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार कर रहा था। विवेचक ने कहा कि यह लोग देश की अखंडता, एकता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने के लिए गिरोह बनाए थे और प्रदेश के सरकारी प्रतिष्ठानों, भवनों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम विस्फोट करने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक एकत्र करके कुकर बम तैयार करने के साथ ही हथियार भी इकट्ठा किया है और अपने गिरोह में अन्य सदस्यों की भर्ती की है। ऐसे में इनकी कम से कम 14 दिन की रिमांड जरूरी है। इस पर अदालत ने दोनों आतंकियों को 14 दिन के रिमांड पर दे दिया है।
विज्ञापन

 
बरामदगी में सिर्फ प्रेशर कुकर बम और पिस्टल का ही जिक्र

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों ही आरोपियों की रिमांड 14 दिन की मिल गई है। इन दोनों से पूछताछ कर राज उगलवाए जाएंगे। दोनों के पास से दो प्रेशर कुकर बम और एक पिस्टल के अलावा कुछ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि यह लोग सीधे अलकायदा के समर्थित आतंकी संगठन अंसार गजवारुल हिंद नाम के संगठन के किन-किन लोगों से जुड़े थे, इसके बारे में भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी तेज
लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। भारत-नेपाल के लखीमपुर खीरी बॉर्डर व सोनौली बॉर्डर सहित ठूठीबारी सीमा पर निगरानी तेज की दी गई है। मुख्य बॉर्डर से लेकर नदी घाटों और पगडंडियों पर जवानों की संख्या बढ़ाते हुए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। सरहद पर नेपाल से आने वाले प्रत्येक लोगों की तलाशी लेने के साथ आईडी की जांच की जा रही है। एसएसबी के अलावा सुरक्षा एजेंसियां  चौकस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed