फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dancer's lover and his cousin arrested for shooting her

Lucknow News: डांसर को गोली मारने वाला प्रेमी और उसका ममेरा भाई गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dancer's lover and his cousin arrested for shooting her
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आकाश (काली जैकेट में) व साथ में उसका ममेरा भाई ​शिवम। 
लखनऊ। पारा के सदरौना स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्टेज डांसर लक्ष्मी थापा को गोली मारने के मामले में नामजद मुख्य आरोपी सरोजनीनगर के गौरी बाजार निवासी आकाश और उसके ममेरे भाई शिवम कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों को रविवार को किसान पथ के पास से पकड़ा गया। घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल व एसयूवी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लक्ष्मी से उसका प्रेम-प्रसंग था। कुछ दिनों से लक्ष्मी ने उससे दूरी बना ली थी। इससे वह नाराज था। लक्ष्मी की बहन राधिका ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आकाश के साथ उसका ममेरा भाई शिवम भी साथ पाया गया। इसी आधार पर उसकी भी गिरफ्तारी की गई है।

बिहार से खरीदी थी अवैध पिस्टल, जन्मदिन पर मिली थी एसयूवी

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी आकाश के पिता राकेश दुबई में नौकरी करते हैं। उसने बताया कि रौब जमाने के लिए एक वर्ष पहले बिहार से 25 हजार रुपये में अवैध पिस्टल खरीदी थी। उसके जन्मदिन पर पिता ने उसे एसयूवी खरीदकर दी थी। एसयूवी आरोपी की मां शिवदेवी के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed