{"_id":"5b1ccf8b4f1c1bab6e8b7247","slug":"damages-inside-the-akhilesh-bungalow-done-on-order-by-cm-yogi-said-sunil-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा का बड़ा आरोप, सीएम योगी के कहने पर हुई अखिलेश के बंगले में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का बड़ा आरोप, सीएम योगी के कहने पर हुई अखिलेश के बंगले में तोड़फोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश के बंगले का हाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को अखिलेश यादव ने 4 विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी आवास की चाबी राज्य संपत्ति विभाग को सौंपी थी।
विज्ञापन
बंगले में हुई तोड़फोड़ की तस्वीरें मीडिया में आने के बाद अखिलेश यादव सरकार के निशाने पर हैं। अखिलेश यादव ने सरकारी अधिकारियों पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की लिस्ट देने की मांग की थी।
विज्ञापन
रविवार को समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील यादव ने योगी आदित्यनाथ और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगले में तोड़फोड़ सीएम योगी के आदेश पर हुई है। उपचुनावों में हार से हताश मुख्यमंत्री इस मुद्दे के जरिए अखिलेश यादव की छवि जनता में खराब करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन
स्वतंत्र देव सिंह
वहीं, सीएम योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बंगले में हुई तोड़फोड़ को सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर खाली किए गए सरकारी आवास से एसी और टाइल्स को नहीं निकालना चाहिए था, क्योंकि यह सरकारी संपत्ति है। अखिलेश यादव ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। इसकी जांच होनी चाहिए।
मामले पर सपा की प्रेस कॉफ्रेंस आज
राजेंद्र चौधरी
- फोटो : ANI
इस पूरे मामले में घिरी समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉफ्रेंस करने की घोषणा की है। रविवार शाम चार बजे सपा कार्यालय में आयोजित होने वाली प्रेस कॉफ्रेंस में अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।