{"_id":"68e03edbc523aff53501f9b5","slug":"dairy-operators-wife-murdered-lucknow-news-c-13-knp1050-1412452-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डेयरी संचालक की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डेयरी संचालक की पत्नी की हत्या
Sat, 04 Oct 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
रेनू यादव की फाइल फोटो।
लखनऊ। पीजीआई के बाबूखेड़ा यादव इलाके में रहने वाली रेनू यादव (45) की शुक्रवार शाम घर में गैस सिलिंडर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव आंगन व बरामदे के बीच पड़ा मिला। कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। पति रमेश ने लूटपाट के दौरान हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से रेनू का मंझला बेटा निखिल गायब है। शक की सुई उस पर भी घूम रही है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
रेनू के पति डेयरी संचालक रमेश के मुताबिक परिवार में तीन बेटे प्रीत, निखिल और नितिन हैं। बड़ा बेटा प्रीत कुछ नहीं करता है, जबकि निखिल केकेवी से ग्रेजुएशन और छोटा बेटा नितिन इंटर की पढ़ाई कर रहा है। नितिन ने बताया कि मां दो दिन पहले भाई निखिल के साथ काकोरी मायके गई थीं। शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे ही लौटी थीं। कुछ देर बाद रमेश जानवर चराने के लिए चले गए। प्रीत भी घर से चला गया। नितिन पड़ोस में चाचा के घर पर था। घर पर रेनू और निखिल थे।
शाम करीब 4:30 नितिन चाचा के घर से लौटा तो मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसके शोर मचाते ही आसपास के लोग आ गए। सभी रेनू को लेकर ट्राॅमा-2 पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पति व बेटा प्रीत, डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल, पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। डीसीपी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से रेनू का मंझला बेटा निखिल गायब है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
खून लगा गैस सिलिंडर मिला
छानबीन के दौरान रमेश के घर के एक कमरे से खून लगा गैस सिलिंडर मिला। आशंका है कि रेनू के सिर पर इसी सिलिंडर से वार किया गया। कमरे में भी कई जगह खून पड़ा मिला। पुलिस ने गैस सिलिंडर को कब्जे में ले लिया है।
आठ लाख के जेवर लूटने का आरोप
रमेश के मुताबिक घर में रखे आठ लाख के जेवर और 40 से 50 हजार की नकदी गायब है। उन्होंने लूटपाट के विरोध में पत्नी रेनू की हत्या का आरोप लगाया है। रमेश ने बताया कि बेटे निखिल ने एक एप के माध्यम से चार हजार रुपये का लोन लिया था। शुक्रवार सुबह उनके पास लोन चुकाने के लिए फोन भी आया था। फोनकर्ता ने लोन अदा न होने पर उनके साथ गाली-गलौज भी की थी। रमेश ने फोन करने वालों पर भी शक जताया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा निखिल
पुलिस ने रेनू के घर के आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगाले तो दोपहर 3:59 बजे निखिल बाइक से जाता दिखा। उसके कंधे पर बैग भी था। पुलिस को निखिल की भूमिका संदिग्ध लग रही है। ऐसी आशंका है कि रुपये के विवाद में निखिल ने ही मां की हत्या की है।
किसी ने न शोर सुना, न चीखें
पुलिस ने इलाकाई लोगों से बातचीत की तो उनका कहना था कि उनको कुछ भी पता नहीं चला। न किसी ने कोई शोर सुना और न ही रेनू की चीखें किसी को सुनाई दीं। यहां तक कि कोई संदिग्ध भी रेनू के घर के पास या भीतर आते-जाते नहीं दिखा।