फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dadua statue placed in a ram mandir

यूपी के मंदिर में पूजा जाएगा इनामी डकैत, गुपचुप लगाई मूर्ति

Mon, 15 Feb 2016 10:28 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
dadua statue placed in a ram mandir

कहीं कोई हल्ला नहीं मचा और रविवार को नरसिंहपुर कबरहा स्थित शिवहरे रामजानकी मंदिर में दस्यु शिव कुमार पटेल उर्फ ददुआ और उसकी पत्नी केतकी देवी उर्फ बड़ी की मूर्तियां परिजनों ने गुपचुप ढंग से स्थापित कर दीं।

विज्ञापन


महज 30 मिनट में मूर्तियों की स्थापना हो गई। धाता ब्लाक क्षेत्र के इस मंदिर का निर्माण दस्यु सरगना ने ही कराया था।
मूर्ति स्थापना के दौरान मंदिर का मुख्य द्वार बंद रखा गया और इस दौरान मंदिर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

नरसिंहपुर कबरहा स्थित शिवहरे रामजानकी मंदिर में 4 फरवरी से शुरू हुए 10 दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दौरान दस्यु, उसकी पत्नी के साथ माता-पिता की मूर्तियां भी लगाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार रात ददुआ की माता कृष्णा देवी व पिता राम प्यारे की मूर्तियां मंदिर के प्रवेश द्वार के उत्तरी हिस्से में स्थापित करा दी गई थीं।

32 साल तक ददुआ का रहा दबदबा

dadua statue placed in a ram mandir

चित्रकूट के देवकली गांव के रामप्यारे पटेल का बेटा शिव कुमार पटेल उर्फ ददुआ वर्ष 1975 में अपराध की दुनिया में कूदा था। ददुआ के खिलाफ चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, इलाहाबाद और सतना में करीब सवा दो सौ अपहरण, हत्या और डकैती के मामले दर्ज हुए।

21 जुलाई 2007 को एसटीएफ से मुठभेड़ में गैंग के आधा दर्जन साथियों के साथ मारा गया था। ददुआ पर प्रदेश सरकार ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस का कहना था कि आटोसेमी रायफल व एके 47 भी डकैतों में सबसे पहले इसी गैंग के पास पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed