फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   da and bonus for state employee

यूपी के कर्मचारियों को बोनस-डीए का तोहफा

Sat, 05 Oct 2013 12:20 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Sat, 05 Oct 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
da and bonus for state employee

शासन ने दशहरा के पहले अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को केंद्र की तरह 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता व कर्मचारियों को बोनस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बोनस भुगतान के एक हफ्ते बाद कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता दिए जाने की योजना है। केंद्र सरकार अपने कर्मियों के लिए 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता व बोनस की घोषणा कई दिन पहले कर चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश के कर्मचारी भी महंगाई भत्ता व बोनस जल्द से जल्द देने की मांग कर रहे हैं। वित्त विभाग ने उम्मीद के अनुसार पहले अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को केंद्र की तरह 10 प्रतिशत डीए और फिर कर्मचारियों को बोनस देने को लेकर लिखा-पढ़ी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खत्म हुआ वक्फ बोर्ड में 'जुगाड़'


अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के डीए के संबंध में कार्यवाही अंतिम चरण में है। सब कुछ उम्मीद के अनुसार रहा तो उन्हें अगले हफ्ते महंगाई भत्ता मिल जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के बोनस से जुड़ी फाइल पर भी विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को अगले हफ्ते बोनस दे देने की योजना है लेकिन कुछ देरी हुई तो भी दशहरा के पहले हर हाल में बोनस मिल जाएगा।

इसके तत्काल बाद अन्य अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के भुगतान की कार्यवाही शुरू की जाएगी। योजना है कि 20 अक्तूबर तक हर किसी को डीए मिल जाए।

लखनऊ की और ताजातरीन खबरें पढ़ें यहां...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed