फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   D.L.D. first and third semester students pass without examination

डीएलएड प्रथम और तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थी बिना परीक्षा के पास

Wed, 09 Sep 2020 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Sep 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
D.L.D. first and third semester students pass without examination
Result - फोटो : social media
प्रदेश में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) 2019 के प्रथम और 2018 के तीसरे सेमेस्टर के 3 लाख 48 हजार 62 विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के उतीर्ण किया गया है।  द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आगामी अक्तूबर में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2019 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 23 मार्च 2020 से प्रस्तावित थी। 609 परीक्षा केंद्रों पर 1 लाख 82 हजार 510 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के मद्देनजर परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के द्वितीय सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आगामी अक्टूबर महीने में होगी। द्वितीय सेमेस्टर में प्राप्तांक के औसत अंक ही उनके प्रथम सेमेस्टर के अंक माने जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2018 के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा भी मार्च 2020 में आयोजित होनी थी। उन्होंने बताया कि तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी उन्हें  प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में मिले अंकों के औसत अंक देकर  बिना परीक्षा के चतुर्थ सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। उनकी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा भी आगामी अक्तूबर महीने में होगी। एक लाख 65 हजार 552 विद्यार्थी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed