फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cycle yatra of samajwadi party

'तारीफ' पाने के लिए सपा करेगी साइकिल यात्रा

Tue, 14 Jan 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Jan 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
cycle yatra of samajwadi party

सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। 16 से 20 जनवरी तक हर

विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र में अभियान के तौर पर बूथ और सेक्टर प्रभारियों की बैठकें होंगी।

एक से सात फरवरी तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्राओं के माध्यम से सपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार किया जाएगा।


सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बूथ स्तर पर चुनाव तैयारियों की गहन समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए हैं।

बूथ प्रभारियों की बैठकों में लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी, जिला एवं महानगर अध्यक्ष, महासचिव, सभी विधायक या पिछले चुनावों के प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव प्रभारी हर बूथ पर अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों में गांव-गांव सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए अभियान के रूप में साइकिल यात्राएं निकाली जाएगी।


प्रत्याशियों के सुझावों पर गौर करेगी कमेटी
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने पार्टी नेताओं के सामने जो शिकायतें, सुझाव और मुद्दे रखे हैं, उन पर पांच वरिष्ठ नेताओं की कमेटी गौर करेगी। उनकी शिकायतें दूर की जाएंगी और उनकी निगरानी भी जाएगी।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने रविवार को सभी प्रत्याशियों से उनकी शिकायतें लिखित में ली थी। इन पर पार्टी के सभी प्रमुख नेता विचार करेंगे। इनमें मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव और किरणमय नंदा शामिल हैं।

प्रत्याशियों के सुझावों पर ध्यान देते हुए कई जिलों में अधिकारी बदले जा सकते हैं। प्रत्याशियों के फीडबैक के आधार पर ही 18 जनवरी को जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed