फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cycle tourism will be available in lucknow

लखनऊ: साइकिल और इक्का तांगा से उठाइए पर्यटन का लुत्फ, यादगार बनाएगा दिन, यहां होगी बुकिंग

Tue, 14 May 2019 04:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 May 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
cycle tourism will be available in lucknow

पर्यटन विभाग एक बार फिर से साइकिल व इक्का-तांगा टूरिज्म का ताना-बाना नए सिरे से बुन रहा है। खासकर बाहर से आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखकर इसका खाका तैयार किया गया है। इस बार गर्मियों की छुट्टियों में पर्यटक इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


विभाग बाकायदा गाइड मुहैया कराएगा जो पर्यटकों को लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों की सैर कराएंगे। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी यह प्रयास काफी प्रभावी होगा। दरअसल, साइकिल से पर्यटकों को शहर की पुरानी धरोहरों की सैर कराने की योजना पिछली सरकार में शुरू की गई थी।
विज्ञापन


इसका अच्छा रेस्पॉन्स भी मिला। लेकिन धीरे-धीरे पर्यटकों का रुझान कम होने लगा। लिहाजा अब पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इसे नए सिरे से तैयार किया गया है। पर्यटन अधिकारियों ने बताया कि तांगों को इमामबाड़ों केपास पर्यटकों के लिए लगाया गया है, पर अब पैकेज के तहत टूरिस्टों को इसका लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ रुपये में मिलेगी साइकिल टूरिज्म की सुविधा

cycle tourism will be available in lucknow
पर्यटन अधिकारियों ने बताया कि इक्का का अवध के इतिहास में खास महत्व है। यह शाही सवारी होती थी, जो अब इमामबाड़ों तक ही सिमटकर रह गई थी। अब इसकी सवारी कर पर्यटक पुरानी लखनऊ की धरोहरें जैसे रेजीडेंसी, छतर मंजिल, कैसरबाग, कोठी रोशनुद्दौला की भी सैर कर सकेंगे।

साइकिल टूरिज्म
किराया: 500 रुपये प्रति व्यक्ति
साइकिलें: 10
रूट: 2
यहां कराई जाएगी सैर : पुराना लखनऊ, जिसमें चौक, इमामबाड़े, सतखण्डा, रूमी दरवाजा, शाही मस्जिद सहित रेजीडेंसी, छतर मंजिल, कैसरबाग आदि की सैर कराई जाएगी। वहीं दूसरे रूट पर नए लखनऊ में जू, रिवर फ्रंट, आम्बेडकर पार्क, लोहिया पार्क, जनेश्वर पार्क आदि की सैर शामिल है।
 

700 रुपये में मिलेगी इक्का तांगा की सुविधा

cycle tourism will be available in lucknow
सांकेतिक तस्वीर
इक्का-तांगा
किराया: 700 रुपये प्रति व्यक्ति चार घंटे के लिए। पूरा तांगा बुक कराने पर 1,150 रुपये कैसरबाग व 1,450 में पुराने लखनऊ की सैर केलिए। गाइड केसाथ।
रूट: 2 कैसरबाग व पुराना लखनऊ
यहां होगी सैर: इमामबाड़े, सतखण्डा, रूमी दरवाजा, शाही मस्जिद, टीले वाली मस्जिद, लालपुल, अमृतलाल नागर का घर, कोणेश्वर महादेव मंदिर। कैसरबाग वाले पैकेज में रेजीडेंसी, कोठी रोशनुद्दौला, लाल बारादरी, सफेद बारादरी, छतर मंजिल, गुलिस्ताने इरम, परीखाना (राय उमानाथ बली) आदि।

मिलेगी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

cycle tourism will be available in lucknow
यहां होगी बुकिंग
-पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
-9415013041 व लैंडलाइन नंबर 0522-4004402

‘साइकिल टूरिज्म के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। ऑन डिमांड भी साइकिल बुक की जा सकती है। इसके लिए 9415013041 पर सम्पर्क कर पैकेज बुक कराया जा सकता है। वहीं इक्का-तांगा के लिए पैकेज बनाए गए हैं, जिसके तहत कैसरबाग व पुराने लखनऊ की सैर कराई जाएगी।’ - नीरज पाहूजा, प्रभारी, पर्यटन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed