फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cyber frudester arrested

करोड़ों ठगने वाला इंटरनेशनल जालसाज गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cyber frudester arrested
इंदिरानगर पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले इंटरनेशनल जालसाज एजाज अहमद उर्फ कमर एजाज को दबोचा लिया। जालसाज इंग्लैंड में ठगी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

उसके कब्जे से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। जालसाज ने राजधानी के कई चिकित्सकों से लैब में निवेश करने के नाम पर करोड़ों की ठगी की है। मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने शातिर पर दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक, जालसाज एजाज अहमद आजमगढ़ के महमूदाबाद चितारा का रहने वाला है। वह लखनऊ में अबरार नगर कल्याणपुर में रहता है।
जालसाज ने कृष्णानगर में अचार की फैक्टरी डालने के नाम पर कई लोगों की करोड़ों की रकम लेकर भाग गया था। पीड़ितों ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। इंदिरानगर में इनाम पैथ लैब खोलकर उसमें निवेश के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 40-40 लाख रुपये ऐंठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की पुलिस ने भेजा था जेल
एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, जालसाज एजाज ने इंग्लैंड व फ्रांस में रहकर डॉक्टरी की डिप्लोमा की पढ़ाई की है। इसके बाद वहां भी उसने निवेश के नाम पर कई लोगों से मोटी रकम ऐंठी थी। इंग्लैंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दो साल तक जेल में रहा। छूटने के बाद मध्य प्रदेश पहुंचा और जबलपुर में रहकर पत्थर तोड़ने का सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर कई लोगों को ठगा। पीड़ितों ने 2013 में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद जबलपुर पुलिस ने एजाज पर 2018 में 10 हजार का इनाम घोषित किया था।

मुकदमा खत्म कराने के लिए बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र
प्रभारी निरीक्षक अजय त्रिपाठी के मुताबिक, एजाज ने खुद पर दर्ज मुकदमों को खत्म कराने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा रखा है। उसके कब्जे से दो फर्जी पासपोर्ट, डॉक्टर होने का लेटर पैड, दो फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, एक टैबलेट, एक लैपटॉप, असलहे का लाइसेंस, निर्वाचन पहचान पत्र, आधार कार्ड, अलग-अलग पते के विजिटिंग कार्ड, तीन एटीएम, पांच पासबुक अलग-अलग बैंक के, लेटर पैड इनाम टूर एंड ट्रेवलर्स रायपुर छत्तीसगढ़ व कई लोगों के परिचय पत्र व नौकरी के प्रमाण पत्र शामिल मिले हैं। पुलिस इन दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed