{"_id":"5e85f4148ebc3e76b14a4259","slug":"cyber-fraud-on-the-name-of-pm-relief-fund","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम रिलीफ फंड के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी अकाउंट बनाकर कर दिया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम रिलीफ फंड के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी अकाउंट बनाकर कर दिया खेल
Thu, 02 Apr 2020 08:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'पीएम केयर्स' में आर्थिक सहयोग दे रहे हैं लेकिन साइबर अपराधियों ने इसी से मिलती जुलती आईडी बनाकर धोखाधड़ी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी साइबर ठगों का शिकार हुए कुछ लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक व दिल्ली की साइबर सेल के अधिकारियों को दी। मामले की जांच हुई तो शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
दरअसल, जालसाजों ने केंद्र सरकार द्वारा फंड लेन के लिए बनाई गई यूपीआई आईडी (pmcares@sbi) की तरह ही एक फर्जी आईडी (pmcare@sbi) बना ली। दोनों में सिर्फ अंग्रेजी के अक्षर एस (s) का अंतर है।
विज्ञापन
इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक ने फर्जी यूपीआई आईडी को लॉक कर तत्काल अलर्ट जारी कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी व दिल्ली पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। यूपी पुलिस ने इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है। जिसमें असली और नकली दोनों ही यूपीआई आई़डी का हवाला देते हुए आर्थिक सहयोग देने में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
यूपी साइबर क्राइम के एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि मामले में सतर्कता बरती जा रही है और लोगों को सोशल मीडिया के द्वारा जागरुक भी किया जा रहा है।