{"_id":"615219a98ebc3e04b9361c81","slug":"cyber-fraud-from-two-person-lucknow-news-lko597567456","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर साइबर जालसाजों ने दो के खाते से उड़ाये १.४५ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर साइबर जालसाजों ने दो के खाते से उड़ाये १.४५ लाख रुपये
विज्ञापन
साइबर ठगों ने दो लोगों के खाते खंगाले। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी से कार्ड क्लोनिंग से तो किसी से कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर साइबर ठगों ने दो के खातों से 1.45 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ितों ने कैंट व सरोजनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मूलरूप से कर्नाटक निवासी सावंतप्पा केतन्नवर कैंट स्थित एएमसी सेंटर एंड कॉलेज में सेना चिकित्सालय परिवहन कंपनी में तैनात हैं। उनका बचत खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है।
19 सितंबर को उनके पास कॉल आई। कॉलर ने खुद को कस्टमर केयरकर्मी बताया और गोपनीय जानकारी हासिल कर छह बार में खाते से 97760 रुपये निकाल लिए।
उधर, एलडीए कालोनी सेक्टर-एफ निवासी प्रवीण यादव का बचत खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। साइबर जालसाज ने कार्ड का क्लोन बनाकर 17 से 23 सितंबर के बीच खाते से 47 हजार रुपये पार कर दिये।
विज्ञापन
स्कूटी का विज्ञापन डालकर 20 हजार ऐंठे
फेसबुक पर एक्टिवा का विज्ञापन पोस्ट कर जालसाज ने मड़ियांव के शिवम मिश्रा से 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। जालसाज ने मोलभाव के लिए कोरियर के जरिये गाड़ी भेजने का पेपर व्हाट्सएप किया। ठगी से अंजान पीड़ित ने रुपये ट्रांसफर किए। मांग बढ़ने पर पीड़ित ने इनकार कर रुपये वापस मांगे तो जालसाज ने नंबर बंद कर लिया।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।