फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cyber fraud from five persons

एटीएम कार्ड जेब में और खाता हो गया खाली, क्लोनिंग से उड़ाए २.८० लाख रुपये

Thu, 02 Sep 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud from five persons
पांच लोगों के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाई रकम। - फोटो : ??? ?????
साइबर ठगों ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर पांच लोगों के खातों से 2.80 लाख रुपये पार कर दिए। इस दौरान एटीएम कार्ड पीड़ितों की जेब में रहा और खाता खाली हो गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलमबाग अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, हरिहरनगर निवासी रोहित काकरिया दवा कारोबारी है। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है।
रविवार को खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। बैंक में जानकारी की तो पता चला कि कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। पीड़ित के मुताबिक, एटीएम कार्ड उनके पास ही था। इसका इस्तेमाल भी नहीं किया।
विज्ञापन

इसी तरह पारा के सना फैज के कार्ड का क्लोन बनाते हुए 25 हजार, सरोजनीनगर सीआरपीएफ कैंप निवासी ज्योति सिंह के खाते से एक लाख, निलमथा निवासी प्रिया सिंह के खाते से पांच हजार और तालकटोरा आलमनगर निवासी प्रदीप विमल के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया चुकाने के बहाने हड़पे रुपये
आशियाना सेक्टर-के निवासी रामाशंकर शुक्ल मकान किराए पर देना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट डाली थी। 26 अगस्त के करीब उन्हें एक व्यक्ति ने कॉल किया। जिसने खुद को सैन्यकर्मी अमित कुमार बताया। मकान का एडवांस किराया देने के लिए अमित ने एक लिंक रामाशंकर शुक्ल के नंबर पर भेजा था। जिसे खोलने के बाद रामाशंकर के खाते से 40 हजार रुपये कट गए। रामाशंकर ने आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 20 हजार निकल गए
गोमतीनगर विशाल खंड के अखिलेश खरे ने कियाना फैशन से पार्सल बुक कराया था। अहमदाबाद से आने वाले पार्सल के लिए कंफर्मेशन कॉल आई। जिसमें पांच रुपये जमा करने को कहा। एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से 20 हजार रुपये साफ हो गये। अखिलेश ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed