{"_id":"62580d83a2eefd3cf70a64de","slug":"cyber-forensci-s-training-will-be-given-in-all-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हर जिले में दिया जाएगा साइबर फोरेंसिक का प्रशिक्षण, लोगों को जागरूक करने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हर जिले में दिया जाएगा साइबर फोरेंसिक का प्रशिक्षण, लोगों को जागरूक करने के लिए चलेगा अभियान
Thu, 14 Apr 2022 05:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Apr 2022 05:33 PM IST
सार
यूपी के प्रत्येक जिले में साइबर सुरक्षा को लेकर अभियान चलेगा। इसके लिए पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में साइबर सेल से जुड़े पुलिस कर्मियों को साइबर फोरेंसिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलेगा। इसके निर्देश को पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि साइबर व ऑनलाइन वित्तीय अपराध से सिर्फ शिक्षित वर्ग ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे पुलिस की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। इसलिए साइबर क्राइम से जुड़े पुलिस कर्मियों को लगातार साइबर फोरेंसिक का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अब हर जिले में साइबर सेल से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दिलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक यूपी पुलिस की क्राइम सेल ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के 853 मामलों में ठगी करने वालों के खातों में 2.59 करोड़ रुपये होल्ड कराए हैं। अब निर्धारित प्रक्रिया के बाद यह रकम पीड़ितों को लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्राड होने पर करें 1930 पर फोन
डीजीपी ने बताया कि ऑनलाइन फ्राड की शिकायत तत्काल फोन नंबर 1930 पर करा सकते हैं। 24 घंटे के भीतर शिकायत मिलने पर पैसे वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है। क्योंकि इस अवधि में बैंकों से संपर्क कर पैसे किन खातों में गए हैं, पता लगाकर पैसों को होल्ड कर लिया जाता है। बाद में निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित को पैसे वापस दिला दिए जाते हैं।