फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cyber criminals opened bank account

Lucknow News: योजनाओं का लालच दे युवक का खुलवाया खाता, भेजी ठगी की रकम

Fri, 18 Jul 2025 04:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
cyber criminals opened bank account

विज्ञापन



- ठगी की रकम आने पर पीड़ित का बैंक खाता हुआ सीज

- हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। कैसरबाग के ख्याली गंज निवासी मजदूर राहुल अवस्थी को योजनाओं का लालच देकर पड़ोसी सलीम ने उनका बैंक खाता खुलवाया। फिर ठगी की रकम दोबारा पड़ते ही पीड़ित का खाता फ्रीज हो गया। हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी सलीम के खिलाफ बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

राहुल के मुताबिक कुछ दिन पहले सलीम ने उन्हें खाता खोले जाने पर कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही थी। इसपर वह झांसे में आ गए और और सलीम के साथ इंडियन बैंक शाखा बर्लिंगटन में पहुंचे। यहां पीड़ित ने अपना खाता खुलवाया। इसके बाद थोड़ा समय बीतने पर पीड़ित के खाते में ठगी की कुछ रकम आई। राहुल जब तक रकम निकालते तब तक उनका खाता फ्रीज हो चुका था। बैंक से संपर्क करने पर पीड़ित को पता चला कि उनके खाते में ठगी की रकम भेजी गई है। मामले की शिकायत पीड़ित ने बृहस्पतिवार को हुसैनगंज थाने में की है।
विज्ञापन


पहले भी दो हजार रुपये ले चुके राहुल

इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राहुल के खाते में एक बार पहले भी रकम आ चुकी है। इसके बदले सलीम ने उन्हें दो हजार रुपये भी दिए थे। दोबारा रकम आने पर खाता फ्रीज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम कहां से खाते में ट्रांसफर हो रही है और सलीम की क्या भूमिका इस बात का पता लगाया जा रहा है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed