{"_id":"61afc50bf5477e26a35e6ae6","slug":"cyber-criminals-extorted-22-lakh-rupees-by-hacking-lucknow-news-lko607914649","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड अधिकारी का मोबाइल हैक कर डाला अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया अपलोड, फिर कार्रवाई का डर दिखाकर वसूले 22 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड अधिकारी का मोबाइल हैक कर डाला अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया अपलोड, फिर कार्रवाई का डर दिखाकर वसूले 22 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जालसाजों ने पहले रिटायर्ड अधिकारी का मोबाइल हैक कर उससे सोशल मीडिया पर अपलोड किया, कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर 22 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोमतीनगर निवासी रिटायर्ड अधिकारी ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। इसके बाद मोबाइल हैक कर एक युवती का अश्लील वीडियो डाल दिया गया। उन्होंने गलती से इसे खोल दिया, लेकिन आपत्तिजनक वीडियो होने के कारण तत्काल बंद कर दिया। इसी के चंद मिनट बाद ही उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को संजय सिंह बताते हुए कहा कि वह यू-ट्यूब कर्मचारी है। उसने कहा कि आपके मोबाइल पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे आपने देखने के साथ ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुजुर्ग ने संजय को बताया कि उनका मोबाइल हैक कर वीडियो भेजा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो अपलोड नहीं किया है, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं हुआ। उसने यू-ट्यूब पर अपलोड वीडियो हटाने के बदले दो लाख रुपये मांगे। मान-मर्यादा को देखते हुए बुजुर्ग ने उसके बताये खाते में दो लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उन्हें लगातार अंजान नंबर से कॉल आने लगी।
साइबर सेल का अधिकारी बनकर की कॉल
बुजुर्ग के मुताबिक संजय के बाद उनके पास नितिन जैन नाम के व्यक्ति ने कॉल कर खुद को साइबर क्राइम सेल का अधिकारी बताया। नितिन के साथ लखवीर सिंह नाम का व्यक्ति भी था। इन दोनों ने बुजुर्ग पर मुकदमा दर्ज होने की बात कह इसे खारिज करने और वीडियो डिलीट करने के एवज में 20 लाख रुपये मांगे। बुजुर्ग ने असमर्थता जताई तो कानूनी कार्रवाई शुरू करने की धमकी दी। इससे डरकर बुजुर्ग ने बताए गए खातों में 20 लाख रुपये किस्तों में जमा करा दिए। अब तक 22 लाख रुपये ठग चुके जालसाजों ने धमकी भरे कॉल बंद नहीं किए। इससे परेशान बुजुर्ग ने डीसीपी पूर्वी से मिलकर शिकायत की। उनके निर्देश पर गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक संजय सिंह, लखवीर, नितिन जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।