फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cut-free supply in UP: Continuous monitoring of supply from Shakti Bhawan control room till Diwali

यूपी में कटौतीमुक्त आपूर्ति : दिवाली तक शक्ति भवन कंट्रोल रूम से आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग

Sun, 23 Oct 2022 09:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Oct 2022 09:50 AM IST
सार

दिवाली तक कटौतीमुक्त आपूर्ति की खासतौर पर निगरानी के लिए पावर कॉर्पोरेशन मुख्यालय शक्ति भवन कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Cut-free supply in UP: Continuous monitoring of supply from Shakti Bhawan control room till Diwali
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य सरकार के निर्देश पर शनिवार से प्रदेश भर में कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। धनतेरस पर सभी क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति की गई। दिवाली तक कटौतीमुक्त आपूर्ति की खासतौर पर निगरानी के लिए पावर कॉर्पोरेशन मुख्यालय शक्ति भवन कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


दिवाली के मौके पर कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति के लिए सभी बिजली कंपनियों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। मांग के मुकाबले कमी न हो इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने अतिरिक्त बिजली का इंतजाम भी किया है। चूंकि मौसम बदलने की वजह से बिजली की मांग में कमी आई है। इसलिए अतिरिक्त बिजली मिलने में बहुत समस्या भी नहीं आई है। पावर कॉर्पोरेशन की कोशिश है कि बिजली की जितनी मांग है, उतनी उपलब्धता भी रहे। खासतौर पर पीक  ऑवर्स के लिए पर्याप्त बिजली का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित फील्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी क्षेत्रों को कटौतीमुक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सावधानी बरतें साथ ही कटौतीमुक्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। स्थानीय स्तर पर आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को कम से कम समय में ठीक कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बिजली कंपनियों में कंट्रोल रूम स्थापित
त्योहारों पर आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर रखने और उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पॉवर कार्पोरेशन मुख्यालय के साथ-साथ सभी बिजली कंपनियों में सातों दिन 24 घंटे कंट्रोल रूम क्रियाशील किया गया है। यहां उपभोक्ता अपनी समस्या की दर्ज करा सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की सतत मॉनिटरिंग करेंगे। सभी बिजली कंपनियों के  कंट्रोल रूम के फोन नंबर जारी करते हुए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि फोन जरूर उठाएं।

कंट्रोल रूम फोन नंबर-
- पावर कार्पोरेशन मुख्यालय: 0522-2288737, 0522-2288738
- पूर्वांचल वितरण निगम वाराणसी: 0542-2300105, 0542-2300106, 0542-2300107, 0542-2300108, 0542-2300136
- मध्यांचल वितरण निगम लखनऊ: 0522-4341912, 0522-4340440
- दक्षिणांचल वितरण आगरा: 9412719627, 0562-600718
- पश्चिमांचल वितरण निगम मेरठ : 9412749213, 0121-2664994, 0121-4058810, 0121-4051340, 0121-4051082, 0121-4054472,
- केस्को कानपुर : 8189045259, 8189045257
- टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed