फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   custom caught smuggler on airport

एयरपोर्ट कस्टम ने पकड़े तस्करी के मोबाइल

Thu, 26 Aug 2021 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
custom caught smuggler on airport
लखनऊ। दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे तस्कर से कस्टम की टीम ने बुधवार को करीब बीस लाख रुपये का तस्करी का सामान बरामद किया। इसमें आईफोन प्रो, विदेशी तम्बाकू व लेडीज सूट शामिल हैं। खास बात यह है कि दुबई की सुरक्षा एजेंसियों ने तस्कर के बैग पर एक्सरे में दिखने वाला क्रॉस का निशान लगा दिया था, जिस पर नजर पड़ते ही अमौसी एयरपोर्ट पर जांच टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इस साल कस्टम की टीम ने आधा दर्जन से अधिक सोने की तस्करी के मामले पकड़े हैं। कस्टम की डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा ने बताया कि बुधवार को बरामद किए गए विदेशी सामान की कुल कीमत 19,71,500 रुपये है। महाराष्ट्र निवासी जाकिर हुसैन इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 8457 से दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा था। वह इससे पहले भी कई विदेश यात्राएं कर चुका है। उसके बैग पर दुबई सुरक्षा एजेंसी ने क्रॉस का चिह्न लगा दिया था।
विज्ञापन

यह निशान तब लगाया जाता है, जब सुरक्षा एजेंसियों को यह शक होता है कि यात्री के पास कोई संदिग्ध सामान है। यह निशान ऐसे मार्कर से लगाया जाता है, जो एक्सरे में आते ही पकड़ में आ जाता है और यात्री इसके बारे में कुछ भी नहीं जान पाता। एयरपोर्ट पर एक्सरे से गुजरते ही निशान पकड़ में आ गया और तस्करी कर लाए 15 आईफोन-12 प्रो मोबाइल, 560 पाउच विदेशी तम्बाकू और लेडीज सूट बरामद किए गए। बरामद सभी सामान को सीमा शुल्क प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। जांच टीम में अधीक्षक विमल श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर श्रवण कुशवाहा, अनूप वर्मा, मुख्तार आलम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed