{"_id":"60d563add25af84a3157b5f8","slug":"culture-lab-will-open-in-etawah-and-jhansi-will-get-immediate-information-about-drug-sensitivity","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा और झांसी में खुलेगी कल्चर लैब, ड्रग सेंसिटीविटी के बारे में मिलेगी तत्काल जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा और झांसी में खुलेगी कल्चर लैब, ड्रग सेंसिटीविटी के बारे में मिलेगी तत्काल जानकारी
Fri, 25 Jun 2021 10:33 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:33 AM IST
सार
इससे टीबी के मरीजों में दवा का बैक्टीरिया पर सेंसिटीविटी के बारे में तत्काल जानकारी मिल सकेगी। मरीजों का उपचार आसान हो जाएगा। अभी तक इस जांच के लिए मरीजों को दूसरी जगह भेजा जाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में टीबी मरीजों के लिए इटावा और झांसी में कल्चर लैब खोली जा रही है। इससे टीबी के मरीजों में दवा का बैक्टीरिया पर सेंसिटीविटी के बारे में तत्काल जानकारी मिल सकेगी। मरीजों का उपचार आसान हो जाएगा। अभी तक इस जांच के लिए मरीजों को दूसरी जगह भेजा जाता था।
विज्ञापन
टीबी के खात्मे के के तहत यूपी में दो नई कल्चर एंड ड्रग सेंसिटीविटी लैब खोली जा रही है। एक उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस सैफई इटावा में खुलेगी तो दूसरी मेडिकल कॉलेज झांसी में। इन दोनों लैब को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि प्रदेश में मार्च तक 1.80 लाख मरीज चिह्नित किए गए हैं, जिसमें 15 हजार ड्रग रेडिस्टेंस टीबी के मरीज हैं। इन मरीजों की जांच कल्चर एंड ड्रग सेंसिटिविटी लैब में की जाती है। राज्य क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों लैब खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी तक लखनऊ में केजीएमयू, एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में यह लैब हैं। इसके अलावा आगरा, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली और अलीगढ़ में भी एक-एक लैब हैं।
विज्ञापन