{"_id":"6642d91c211ad6fbde49dcb8e4770f34","slug":"cultural-programme-by-nari-seva-samiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में दिखा स्टूडेंट्स का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में दिखा स्टूडेंट्स का हुनर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 05 Dec 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी सेवा समिति की संस्थापिका पद्मश्री मोना चंद्रावती गृप्ता की स्मृति में चल रहे संस्थापिका सप्ताह के तीसरे दिन समिति की विभिन्न इकाइयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वरचित कविता और त्वरित वाक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इसमें महाविद्यालय की छात्राओं के साथ ही गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या महाविद्यालय, श्री जयनारायण पीजी कॉलेज, मुमताज पीजी कॉलेज एवं रामाधीन सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
कविता प्रतियोगिता में नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्रिया राय प्रथम, जय नारायण पीजी कॉलेज के मोहम्मद रिजवान द्वितीय और नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज की प्राची द्विवेदी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
त्वरित वाक प्रतियोगिता में नवयुग कन्या महाविद्यालय की दिव्या राय प्रथम, मुमताज डिग्री कॉलेज के मोहम्मद असलम द्वितीय और नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज की प्राची द्विवेदी तृतीय स्थान पर रही।