फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CT scan machine not working in pgi

सीटी स्कैन मशीन बंद होने से मरीज परेशान

Mon, 15 Mar 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine not working in pgi
सीटी स्कैन मशीन बंद होने से मरीज परेशान
विज्ञापन

एसजीपीजीआई के पीएमएसवाई भवन में लगी सीटी स्कैन मशीन करीब सात माह से बंद है। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।
संस्थान में चार सीटी स्कैन मशीनें लगीं हैं। एक राजधानी कोविड आस्पताल में, दो रेडियोलॉजी विभाग में और एक पीएमएसवाई भवन में लगी है। रेडियोलॉजी विभाग की मशीन पर विभिन्न वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों की जांच होती है। पीएमएसवाई भवन की मशीन पर ओपीडी वाले मरीजों की जांच होती है। कोरोना काल में इस मशीन का रखरखाव करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने पासवर्ड लॉक कर दिया। तब से यह मशीन बंद है। अब संस्थान में ओपीडी शुरू हो गई है। ऐसे में यहां मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लेकिन जांच नहीं होने की वजह से प्रतिदिन 25 से 30 मरीज बिना जांच कराए लौट रहे हैं।

अनुबंध खत्म होने से फंसा पेंच
विभागीय सूत्र बताते हैं कि सीटी स्कैन मशीन का रखरखाव एक कंपनी करती है। इसका अनुबंध सितंबर 2020 में खत्म हो गया। तभी से इसे बंद कर दिया गया है। रेडियोलॉजी विभाग की ओर से संस्थान के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक इसे चालू करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

मशीन के बंद होने की जानकारी नहीं है। पता कराते हैं कि समस्या क्या है? इसे जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा ताकि मरीजों को समस्या ना हो।
- प्रो. आरके धीमान, निदेशक एसजीपीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed