{"_id":"66f8059e4a17ba788102049e","slug":"ct-scan-machine-made-in-balrampur-hospital-in-45-days-broke-down-again-after-seven-days-lucknow-news-c-13-1-lko1029-892892-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में 45 दिन में बनी सीटी स्कैन मशीन सात दिन बाद फिर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में 45 दिन में बनी सीटी स्कैन मशीन सात दिन बाद फिर खराब
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन सही होने के सात दिन बाद फिर खराब हो गई है। शुक्रवार सुबह से यह बंद है। इससे पहले खराब होने पर इसकी मरम्मत में 45 दिन लग गए थे। मशीन न चलने से शनिवार को भी जांचें नहीं हो पाईं। उधर, मरम्मत करने वाली कंपनी शाम तक इसे चालू न कर सकी। अफसरों का कहना है शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
अस्पताल की सीटी मशीन अगस्त में खराब हुई थी। सायरेक्स कंपनी के इंजीनियरों ने इसे ठीक करने में 45 दिन लगा दिए। इस दौरान एक हजार से अधिक मरीजों की जांचें टली थीं। 20 सितंबर की रात मशीन ठीक करके दी गई। हालांकि, इसके सात दिन बाद शुक्रवार सुबह यह फिर खराब हो गई। इससे शनिवार शाम तक 50 से अधिक मरीजों की जांच टल चुकी है। गंभीर मरीजों को निजी केंद्र से जांच करानी पड़ी। सायरेक्स कंपनी को जानकारी दे दी गई है। इससे पहले तय समय पर मशीन ठीक न करने पर कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है। अस्पताल निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण का कहना है कि मशीन की मरम्मत करवाई जा रही है।