फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CRPF taking off Unnao rape victim uncle to Delhi

उन्नाव कांड: सीआरपीएफ की किलेबंदी के बीच पीड़िता का चाचा भेजा गया तिहाड़ जेल

Fri, 02 Aug 2019 09:48 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 02 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
CRPF taking off Unnao rape victim uncle to Delhi
पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

सीआरपीएफ की कड़ी किलेबंदी के बीच उन्नाव दुष्मर्ककांड की पीड़िता के चाचा को शुक्रवार की रात नौ बजे के बाद व्रजवाहन से तिहाड़ जेल भेज दिया गया। एसडीएम महराजगंज विनय कुमार सिंह की अगुवाई में चाचा को दिल्ली के लिए रवाना किया। दिल्ली रवाना करने के दौरान डीएम नेहा शर्मा, एसपी सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने रायबरेली जिला कारागार में बंद उन्नाव कांड की पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चाचा को तिहाड़ जेल भेजने की प्रक्रिया सुबह से ही चलती रही। उसे तिहाड़ जेल भेजने से पहले सीबीआई की टीम जेल जाकर उससे पूछताछ की। साथ ही उसकी सुरक्षा में जेल के बाहर सीआरपीएफ भी तैनात कर दी गई। रात में उसे तिहाड़ भेजने के लिए डीएम-एसपी के साथ ही मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई। करीब 30 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा में व्रजवाहन से चाचा को तिहाड़ जेल रवाना किया गया। एसडीएम महराजगंज के अलावा अन्य पुलिस अफसर व पुलिस कर्मी भी उसकी सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली भेजे गए।
विज्ञापन


लखनऊ से जिला कारागार लाए गए ट्रक चालक और क्लीनर

लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रात में ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास को जिला कारागार रायबरेली लाया गया। इस दौरान मीडिया ने ट्रक चालक व क्लीनर से बात करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आनन-फानन दोनों को जेल के अंदर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed