फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crowd increased in Ayodhya because of Mahakumbh 2025.

Ayodhya: महाकुंभ के कारण अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब, भारी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु

Sun, 26 Jan 2025 03:54 PM IST
ishwar ashish एएनआई, अयोध्या
एएनआई, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jan 2025 03:54 PM IST
सार

अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। महाकुंभ जाने वाले और वापस लौटने वाले श्रद्धालु दर्शन के लिए राम की नगरी आ रहे हैं।

विज्ञापन
Crowd increased in Ayodhya because of Mahakumbh 2025.
अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाकुंभ 2025 में आ रहे श्रद्धालुओं के कारण अयोध्या में भी भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महाकुंभ जाने वाले और वापस लौटने वाले श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं जिससे कि भीड़ बढ़ रही है। नगर में दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा है। प्रयागराज से कुंभ स्नान करने के बाद श्रद्धालु अयोध्या धाम होते हुए जा रहे हैं। जो कुंभ में जा रहे हैं वो भी अयोध्या धाम होते हुए जा रहे हैं इस तरह से दोनों तरह की भीड़ यहां है।
विज्ञापन


आज लाखों की संख्या में लोग यहां आए हुए हैं। अयोध्या को सुगम दर्शन के लिए जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक का डायवर्जन किया गया है। बैरिकेड लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। भीड़ बढ़ने पर बैरिकेड लगा कर रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भारी भीड़ की मौजूदगी बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed