फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crowd at mega job fair, 1617 got jobs

Lucknow News: मेगा रोजगार मेले में उमड़ा जोश, 1617 को मिली नौकरी

Thu, 27 Mar 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Crowd at mega job fair, 1617 got jobs
मेगा रोजगार मेले में पहुंचे युवा।

विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को आयोजित मेगा रोजगार मेले में युवाओं का जोश देखने को मिला। 18 कंपनियों में दो हजार पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया में पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 1617 को नौकरी मिली। वित्त मंत्री सुरेख खन्ना ने इन्हें नियुक्ति पत्र दिए।



इससे पहले मौके पर युवाओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। परिसर के बाहर तक बड़ी संख्या में युवा अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। हालांकि, अभ्यर्थी नौ बजे से ही परिसर में पहुंचना शुरू हो गए। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि करीब 4100 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराए। वहीं, एक हजार के करीब परिसर में देरी से पहुंचे। कंपनियों ने इनका भी साक्षात्कार लिया। परिणाम एक सप्ताह बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन




वेतन के साथ कैंटीन की भी सुविधा



मेगा रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, पेटीएम, वेस्टर्न ह्यूमन रिसोर्सेज, इंस्टा ह्यूमन, डीलक्स, ठाकुर पब्लिकेशन, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सहित 18 कंपनियों ने करीब पांच हजार अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि इनमें से 1617 युवाओं को चयनित किया गया है। इन्हें योग्यतानुसार 20 से 25 हजार महीने का वेतन, कैंटीन व आने-जाने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग्यता और अनुभव से मिल रही नौकरी : खन्ना

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ करने के साथ चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए। उन्होंने कहा, योग्यता और अनुभव से युवाओं को नौकरी मिल रही है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाख जी, आईटीआई प्रधानाचार्य राजकुमार, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी हिमांशु सिंह, आईटीआई प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed