{"_id":"64be13ca342dc078980fcab9","slug":"croud-in-shiv-tempel-on-sawam-somvar-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवमय हुए यूपी के मंदिर: भक्तों की लगीं कतारें, हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, बम-बम भोले से गुंजाए हुए शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमय हुए यूपी के मंदिर: भक्तों की लगीं कतारें, हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, बम-बम भोले से गुंजाए हुए शिवालय
Mon, 24 Jul 2023 01:44 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:44 PM IST
सार
सावन के सोमवार के मौके पर शिव मंदिरों पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल से बाबा का अभिषेक किया। बाराबंकी में हेलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा की गई।
विज्ञापन
लोधेश्वर भगवान बाराबंकी में हुई पुष्पों की बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के शिव मंदिर में सोमवार को लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह पांच बजे से ही भक्त मंदिरों की कतारों में लग गए। भस्म आरती के साथ मंदिरों में दर्शन की शुरुआत हुई। हम आपको अलग-अलग जिलों के शिव मंदिरों के दर्शन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
भक्तों पर बरसाए फूल
बाराबंकी के महाभारत कालीन शिवलिंग भगवान लोधेश्वर की धरती महादेवा में सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। भोर पांच बजे तक यहां करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। सुबह करीब पौने आठ बजे हेलीकॉप्टर ने महादेवा पहुंचकर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की तो अद्भुत नजारा सामने था। इस दौरान बम बम भोले से महादेवा का आसमान गूंज पड़ा। हेलीकॉप्टर ने महादेवा के आसमान में चार बार चक्कर लगाते हुए गेंदा और गुलाब के फूल बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे सरकार द्वारा भेजे गए हेलीकॉप्टर ने महादेवा पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। जिस समय पुष्पवर्षा हो रही थी उस समय नीचे मौजूद श्रद्धालु जयघोष करने में लगे थे। बरसते फूलों के बीच नाचते झूमते श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन हो गए।
मंदिरों में लगी रहीं कतारें
शिव मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अमेठी, सावन मास में सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। सावन और अधिमास माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवभक्त प्रसिद्ध शिवालयों में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। ताला स्थित मुकुट नाथ धाम, जागेश्वर धाम, श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी स्थित नर्वदेश्वर नाथ धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, महादेवन समेत विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।
20 साल के बाद अद्भुत संयोग
शिव मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सावन के सोमवार के मौके पर शिवभक्त सरयू स्नान कर भगवान राम के पुत्र कुश के द्वारा स्थापित नागेश्वरनाथ में कर रहे हैं जलाभिषेक। 20 साल बाद अद्भुत संयोग मिल रहा सावन में। सुबह से भक्तों की लंबी-लंबी कतारें यहां देखने को मिलीं।
बही भक्ति की बयार
शिव मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच, शहर के अति प्राचीन पांडव कालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर, नवाबगंज के मंगली नाथ मंदिर, मटेरा के जंगली बाबा मंदिर, रामपुर धोबिया हार स्थित बुढऊ बाबा मंदिर, पयागपुर के बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर सहित जिले के शिव मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला जारी है। नदियों के घाटों से पवित्र जल भरकर हर हर महादेव बोल बम के उद्घोष के साथ कांवरिया मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह दस बजे तक सैकड़ों कांवड़िया जलाभिषेक कर चुके हैं । दूसरी ओर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भी लंबी कतार लगी हुई है।