फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crisis of confirmed seats for those coming to Lucknow on Diwali, special trains will provide relief

Lucknow News: दीपावली पर लखनऊ आने वालों के लिए कन्फर्म सीटों का संकट, स्पेशल ट्रेनें देंगी राहत

Sat, 23 Sep 2023 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 23 Sep 2023 07:06 PM IST
सार

दीपावली पर दिल्ली व मुम्बई से लखनऊ आने वालों की राह आसान नहीं होगी। ट्रेनों में बम्पर वेटिंग शुरू हो गई है। कन्फर्म सीटों के लिए मारामारी है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग 215 व मुम्बई की गाड़ियों में यह 322 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Crisis of confirmed seats for those coming to Lucknow on Diwali, special trains will provide relief
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपावली पर दिल्ली व मुम्बई से लखनऊ आने वालों की राह आसान नहीं होगी। ट्रेनों में बम्पर वेटिंग शुरू हो गई है। कन्फर्म सीटों के लिए मारामारी है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग 215 व मुम्बई की गाड़ियों में यह 322 तक पहुंच गई है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों व तत्काल कोटे की सीटों के सहारे पैसेंजरों का सफर मुकम्मल होगा।

विज्ञापन


12 नवम्बर को दीपों का पर्व मनाया जाना है। ऐसे में दिल्ली व मुम्बई में बड़ी संख्या में पढ़ाई व नौकरी के लिए लखनऊवासी रहते हैं। लिहाजा त्यौहार मनाने के लिए उन्हें लखनऊ आना है, पर ट्रेन में लम्बी वेटिंग उन्हें पसीने छुड़ा रही है। कन्फर्म सीटों के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास में नौ, दस व 11 नवम्बर को क्रमशः 77, रिग्रेट, 54 वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर में 114, 209, 215 वेटिंग, थर्ड एसी में 94, 205, 72 वेटिंग पहुंच गई है। अयोध्या एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में वेटिंग 69, 129, 145 तथा थर्ड एसी में 34, 68, 39 वेटिंग है। गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में 34, 73, 80 वेटिंग है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में 71, 130, 152, थर्ड एसी में 44, 61, 66 वेटिंग है। हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 199, 200, 20 वेटिंग है तथा ऐसे ही सद्भावना एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, पंजाब मेल आदि में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


मुम्बई की गाड़ियों में वेटिंग 322
इसी क्रम में मुम्बई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में नौ, दस, 11 नवम्बर को स्लीपर में 224, 322, 315 तथा थर्ड एसी में 152, 205, 193 वेटिंग है। एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस की स्लीपर में 119, 149, 132 व थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 115, 145, 148, थर्ड एसी में 77, सौ, रिग्रेट है। अवध एक्सप्रेस स्लीपर में 223, 240, 216 व थर्ड एसी में 75, सौ, 56 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनें, तत्काल कोटा देगा राहत
दिल्ली व लखनऊ से त्यौहार पर लखनऊ आने वालों के लिए कन्फर्म सीटों की मारामारी है। ऐसे में रेलवे प्रशासन की ओर से 15 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। ये ट्रेनें यात्रियों को राहत देंगी। दूसरी ओर लखनऊ के पास तत्काल कोटे की करीब पांच हजार सीटें हैं, जो दिल्ली व मुम्बई सहित अन्य रूटों पर दौड़ने वाली ट्रेनों में हैं। इन तत्काल कोटे की सीटों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।


विमानों में भी महंगा हो रहा किराया
दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए विमान से आने वालों को भी खासा पैसा खर्च करना पड़ेगा। दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइटों का नौ, दस व ग्यारह नवम्बर को किराया 4798 रुपये से 6478 रुपये के बीच है। ऐसे ही मुम्बई से लखनऊ आने वाली फ्लाइटों का किराया 8755 रुपये से लेकर 11952 रुपये तक है। जबकि दिल्ली का आम दिनों में किराया तीन हजार रुपये रहता है और मुम्बई की उड़ानें पांच हजार रुपये तक मिल जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed