दंबगों ने छींटाकशी को लेकर झगड़े में महिला को पीटकर मार डाला, बेटी घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि मोहल्ला मछली मंडी गुलजारनगर में शिवकुमार और उसके पड़ोसी सुनील उर्फ बल्लू के बीच वर्षों से तनातनी चल रही है। सुनील के भाई की शादी के सिलसिले में बुधवार को उसके घर लग्नमंडप में आसपास की महिलाएं शामिल होने गई थीं।
एक महिला पर छींटाकशी को लेकर सुनील की मां दुरपति (60) से विवाद हो गया। सुनील ने परिवारीजन व अन्य लोगों की मदद से हमला कर दिया। दुरपति की चीखपुकार सुनकर बेटी सुशीला बीचबचाव करने दौड़ी। हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर डाला।
मां के साथ दुधमुंहे बच्चे को भी जेल
मां और बहन को खून से लथपथ देख शिवकुमार ने आसपास के लोगों की मदद से हमलावरों को ललकारा। इस पर वह भाग निकले। पुलिस को फोन करने के साथ घायल दुरपति व सुशीला को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां बुजुर्ग दुरपति ने दम तोड़ दिया। शिवकुमार ने सुनील उर्फ बल्लू, दीपक, मटरू, राजकुमारी और मोहिनी जायसवाल पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने घर में घुसकर हमला व गैर इरादतन हत्या का अभियोग दर्ज करके सुनील, राजकुमारी और मोहिनी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दीपक और मटरू की तलाश की जा रही है। वहीं बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार मोहिनी जायसवाल ने दुधमुंहे बच्चे का वास्ता देकर थाने से रिहाई की मांग की। पुलिस ने सुनील और राजकुमारी के साथ मोहिनी को भी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। उसे दुधमुंहे बच्चे को साथ रखने की इजाजत के साथ न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया।