फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminals from bjp and bsp in fifth phase

पांचवा चरणः 35 फीसदी अपराधी भाजपा व बसपा के

Thu, 01 May 2014 01:54 AM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो्/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
criminals from bjp and bsp in fifth phase

एडीआर व इलेक्शन वाच द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पांचवे चरण में 22 फीसदी उम्मीदवार अपराधी हैं, जिनमें से सर्वाधिक 35 फीसदी भाजपा व बसपा के हैं।

विज्ञापन


देश में लोकसभा चुनाव के आठवें व यूपी में पांचवें चरण में ताल ठोंक रहे कुल उम्मीदवारों में 22 फीसदी अपराधी हैं।

उन पर विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। किसी पर हत्या तो किसी पर हत्या के प्रयास का, कुछ पर लूट व बलवे का तो किसी पर अपहरण का।

प्रदेश में इस बार ऐसे कुल 52 उम्मीदवार हैं। यह निष्कर्ष एडीआर व इलेक्शन वाच द्वारा उम्मीदवारों के शपथपत्रों के अध्ययन के बाद सामने आया है।

30 फीसदी करोड़पति

criminals from bjp and bsp in fifth phase

जो रिपोर्ट जारी हुई है उसमें 30 फीसदी उम्मीदवारों को करोड़पति बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों में कुल 899 उम्मीदवारों में इस बार 177 यानी 20 फीसदी अपराधी हैं।

इनमें 125 यानी 14 फीसदी पर गंभीर अपराधों के आरोप हैं। नौ पर हत्या और 32 पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। बलात्कार का आरोप सिर्फ यूपी में बसपा के सुल्तानपुर से प्रत्याशी पवन पांडेय पर है।

इस चरण में विभिन्न राज्यों में अपनी किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में 272 यानी 31 फीसदी करोड़पति हैं। उत्तर प्रदेश में 15 संसदीय क्षेत्रों में चुनावी मैदान में उतरे कुल 243 उम्मीदवारों में से 72 यानी 30 फीसदी करोड़पति हैं।

पांचवें चरण के समर में किस्मत आजमाने वालों में इस बार कुल दो फीसदी उम्मीदवार अशिक्षित हैं जबकि दस फीसदी महिला व 90 फीसदी पुरुष उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के भी अपराधी

criminals from bjp and bsp in fifth phase
899 में से 890 के हलफनामों के अध्ययन के मुताबिक 177 पर आपराधिक मुकदमे हैं। इस चरण में कुल 20 फीसदी उम्मीदवार अपराधी हैं। इनमें 125 यानी 14 फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पार्टीवार अपराधी उम्मीदवार

-कांग्रेस के 58 में 13 अपराधी, कुल 22 फीसदी।
-भाजपा के 40 में 14 अपराधी, कुल 35 फीसदी।

-आम आदमी पार्टी के 43 में 10 पर मुकदमे, कुल 23 फीसदी।
-बसपा के 60 में 21 पर आपराधिक मुकदमे, कुल 35 फीसदी।

-निर्दलीय 292 में 26 पर आपराधिक मुकदमे, कुल 9 फीसदी।
विज्ञापन

सर्वाधिक करोड़पति कांग्रेस के

criminals from bjp and bsp in fifth phase
-कांग्रेस के 58 में 44, कुल 76 फीसदी।
-भाजपा के 40 में 28, कुल 70 फीसदी।

-आप के 43 में 19, कुल 44 फीसदी।
-बसपा के 60 में 22, कुल 37 फीसदी।

-सपा के 24 में 17। कुल 71 फीसदी।
-निर्दल 292 में 41, कुल 14 फीसदी।
-यूपी में 241 में 72 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

दो फीसदी अशिक्षित उम्मीदवार

criminals from bjp and bsp in fifth phase
कुल 2 फीसदी अशिक्षित
-39 फीसदी 12वीं या नीचे की कक्षा पास।
-55 फीसदी स्नातक या उससे उच्च शिक्षा प्राप्त।

आयु वर्ग

-63 फीसदी 25 से 50 साल के बीच।
-34 फीसदी 51 से 70 साल के बीच।
-2 फीसदी 71 वर्ष से ऊपर।

रेड अलर्ट क्षेत्र

विभिन्न राज्यों में इस चरण के चुनाव में कुल 34 संसदीय क्षेत्र रेड अलर्ट श्रेणी में हैं। यूपी में 10 क्षेत्र रेड अलर्ट श्रेणी में।

इनमें संत कबीरनगर, फूलपुर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, कैसरगंज, इलाहाबाद और फैजाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed