{"_id":"5de9ee8b8ebc3e54a439052d","slug":"criminals-attempted-to-kidnap-a-girl-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगवा करने आए बदमाशों से भिड़ी छात्रा, थप्पड़ मारने पर भी नहीं डरी, चंगुल से खुद को छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अगवा करने आए बदमाशों से भिड़ी छात्रा, थप्पड़ मारने पर भी नहीं डरी, चंगुल से खुद को छुड़ाया
Fri, 06 Dec 2019 11:30 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चिनहट इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर कार से अगवा करने आए बदमाशों से बहादुर छात्रा भिड़ गई। वारदात के वक्त 10वीं की छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। वह थप्पड़ मारने पर भी डरी नहीं और हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को दांत से काटकर खुद को बचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। देर शाम पीड़ित के पिता ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मूलरूप से कानपुर देहात निवासी दंपती चिनहट के दुर्गापुरी में रहता है।
उनकी 14 साल की बेटी छोटा भरवारा स्थित एसडीएसएन पब्लिक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। दोपहर तीन बजे वह स्कूल से घर झलक मैरिज लॉन होते हुए जा रही थी। कुछ दूरी पर ग्रे रंग की कार सवार बदमाशों ने उसे रोका और कार में बैठाने लगे।

कार से बदमाशों की तलाश
पीड़िता के मुताबिक, शोर मचाने पर बदमाशों ने थप्पड़ मारे। हालांकि, वह घबराई नहीं और एक बदमाश के हाथ में दांत से काट लिया। पकड़ छूटते ही वह भाग गई। इस बीच चीख-पुकार सुनकर भीड़ जुटने लगी तो बदमाश भाग निकले। छात्रा के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात के बारे में सूचना दी।
पीआरवी ने गोमतीनगर व चिनहट पुलिस को सूचना दी। मौके पर गोमतीनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे और चिनहट के सचिन कुमार सिंह टीम सहित पहुंचे और छात्रा से जानकारी हासिल की। चिनहट इंस्पेक्टर ने दो दरोगा को सीसीटीवी फुटेज खंगालने को लगाया। कार के रंग व मॉडल से बदमाशों की तलाश कर रही है।