{"_id":"61d9f2f031fdf5432269a5b0","slug":"criminal-ran-away-from-police-custody-lucknow-news-lko6126331164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी से भागा अपराधी, बस अड्डे से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी से भागा अपराधी, बस अड्डे से दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जानलेवा हमले समेत अन्य मामलों में जेल में निरुद्ध बदमाश विष्णु प्रताप सिंह उर्फ भैया सिंह शुक्रवार को पेशी के दौरान हेड कांस्टेबल को धक्का देकर कचहरी से भाग गया। वजीरगंज पुलिस ने तलाश शुरू की। रिजर्व पुलिस लाइन की एक टीम भी फरार बदमाश की तलाश में लगाई गई थी। देर रात उसे आलमबाग बस अड्डे से गिरफ्तार कर शनिवार सुबह जेल भेज दिया। मामले में लापरवाही उजागर होने पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
वजीरगंज इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि आलमबाग के भिलावा निवासी विष्णु प्रताप सिंह उर्फ भैया सिंह को जानलेवा हमले, एससी/एसटी एक्ट व आर्म्स एक्ट के मामले में आलमबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को विष्णु को हेड कांस्टेबल रामप्रकाश की अभिरक्षा में जेल से पेशी पर कचहरी लाया गया था। जहां वह हेड कांस्टेबल को धक्का मारकर भाग गया था।
मामले में वजीरगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वजीरगंज कोतवाली और रिजर्व पुलिस लाइन की दो टीमें विष्णु की तलाश में रवाना की गईं। शुक्रवार देर रात रिजर्व पुलिस लाइन की टीम ने आलमबाग बस अड्डे के पास से विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वो कहीं भागने के लिए बस अड्डा पहुंचा था। मामले में हेड कांस्टेबल रामप्रकाश की लापरवाही उजागर हुई है। इस पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई का भी अधिकारियों ने निर्देश दिया है।