फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women filed eve teasing report against of boss.

कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करता था एमडी

Tue, 21 Oct 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Oct 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
women filed eve teasing report against of boss.

समाज कल्याण निगम के प्रबंध निदेशक विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह के खिलाफ आखिरकार महिलाकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज हो ही गया।

विज्ञापन


जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी। मामला सात महीने पुराना है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह शिकायत लेकर महीनों से दर-दर भटक रही थी।

सीएम से लेकर तमाम आला अफसरों से गुहार लगाई। इसका खामियाजा उसे बर्खास्तगी के रूप में भुगतना पड़ा।

विभूति खंड थाने में सोमवार को दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया है कि 26 दिसंबर 2013 को विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह ने बतौर प्रबंध निदेशक निगम में जॉइन किया।
विज्ञापन


तबसे ही विंध्यवासिनी की उस पर बुरी नजर थी। गत 15 मार्च को शाम साढ़े चार बजे जब वह पत्रावली लेकर एमडी ऑफिस गई तो अकेला पाकर विंध्यवासिनी ने उससे अश्लील हरकतें कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम तक भी पहुंची थी शिकायत

women filed eve teasing report against of boss.

पीड़िता का आरोप है कि उसने विभाग के आला अफसरों के साथ ही शासन व सीएम से इसकी शिकायत की, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

इसी बीच एमडी ने गलत आरोप लगाकर उसे बर्खास्त कर दिया। विभूति खंड एसओ दिनेश दुबे ने बताया कि एमडी सहित निगम के अन्य कर्मचारियों से जल्द पूछताछ की जाएगी।

एमडी विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह ने एफआईआर में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि महिला के खिलाफ काफी शिकायतें मिली थीं, इसी के बाद उसे बर्खास्त किया गया था।

उसने निगम के बोर्ड में भी अपील की थी, जहां से फैसला उसके खिलाफ आया है। उसने दबाव बनाने के लिए ही एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में सच सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed